Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
बीजेपी
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
usr12869801
18 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि नाशक दिवस, चंबा में 1.55 लाख बच्चों व किशोरों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल 24 सितंबर को होगा मॉपअप राउंड, छूटे बच्चों को किया जाएगा कवर
Chamba, Chamba
| Aug 22, 2026
MORE NEWS
वंदे मातरम् पर गरमाई सियासत, भाजपा का विधानसभा परिसर में प्रदर्शन भाजपा विधायक दल ने वंदे मातरम् के मुद्दे को लेकर विधानसभा परिसर में प्रदर्शन किया। भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर राष्ट्रगीत के अपमान और तुष्टिकरण की राजनीति के आरोप लगाए। #वंदेमातरम् #भाजपा #हिमाचलप्रदेश #हिमाचलविधानसभा #भाजपाविधायकदल #राजनीति #कांग्रेससरकार #विधानसभाप्रदर्शन #हिमाचलन्यूज #PoliticalNews #HimachalNews #BJP #Congress
Chamba, Chamba | Aug 22, 2026
बैली स्कूल के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनें, नौनिहालों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल सुरेंद्र ठाकुर बनीखेत 22 अगस्त शिक्षा खंड बनीखेत के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला बैली के ब्लॉक-ए भवन के ऊपर से गुजर रही पावर ग्रिड की हाईटेंशन बिजली लाइनें अब स्कूली बच्चों और स्टाफ की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता का कारण बन गई हैं। स्कूल प्रबंधन के अनुसार कई मौकों पर स्कूल परिसर और भवन के आसपास हल्का करंट महसूस किया गया है। ऐसे में किसी संभावित हादसे की आशंका के चलते विद्यार्थियों को समय-समय पर ब्लॉक-बी भवन में शिफ्ट करना पड़ता है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि हाईटेंशन लाइनें भवन के बेहद नजदीक से गुजर रही हैं। बरसात और खराब मौसम के दौरान स्थिति को लेकर चिंता और बढ़ जाती है। सुरक्षा के मद्देनजर विद्यार्थियों को दूसरे भवन में स्थानांतरित करने से उनकी पढ़ाई भी प्रभावित होती है। स्कूल प्रबंधन और स्थानीय पंचायत के अनुसार इस गंभीर समस्या को लेकर संबंधित विभाग, पावर ग्रिड तथा प्रशासन को कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत करवाया जा चुका है। बावजूद इसके अभी तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। पंचायत प्रधान ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़ा मामला होने के कारण इस समस्या को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित विभाग से मौके का निरीक्षण करवाकर हाईटेंशन लाइन को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने अथवा सुरक्षा के लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। वहीं, ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ते हैं और यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहेगी। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल बैली स्कूल के ब्लॉक-ए भवन के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइनें बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर रही हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन और संबंधित विभाग इस मामले में कब तक ठोस कदम उठाते हैं। Sukhvinder Singh Sukhu Mukesh Agnihotri उप-मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश CMO Himachal DC Chamba #बनीखेत #बैलीस्कूल #चंबा #चंबान्यूज #हाईटेंशनलाइन #स्कूलीबच्चे #बच्चोंकीसुरक्षा #स्कूलसुरक्षा #पावरग्रिड #शिक्षाविभाग #प्रशासन #अभिभावक #ग्रामीणोंकीमांग #हिमाचलप्रदेश #PangiLiveNews
Chamba, Chamba | Aug 22, 2026
चंबा। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने सहित उपभोक्ताओं को सरकारी योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से उपलब्ध करवाने को लेकर विभिन्न अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की जानकारी देते हुए खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक कर्ण ने बताया कि बैठक में विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई। इस दौरान उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाए जा रहे राशन की व्यवस्था, खाद्यान्न की उपलब्धता, वितरण प्रक्रिया तथा उपभोक्ताओं से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत पात्र उपभोक्ताओं को समय पर राशन उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है। बैठक में यह भी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि उचित मूल्य की दुकानों में खाद्यान्न की उपलब्धता बनी रहे और उपभोक्ताओं को राशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। बैठक में राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने, विभागीय नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने तथा उचित मूल्य की दुकानों की कार्यप्रणाली की नियमित निगरानी करने को लेकर भी चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि उपभोक्ताओं की शिकायतों एवं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। जिला नियंत्रक कर्ण ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी व्यवस्था है। इसके माध्यम से जरूरतमंद एवं पात्र परिवारों तक आवश्यक खाद्यान्न पहुंचाया जाता है। ऐसे में विभाग का प्रयास है कि इस व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाए तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले। बैठक के दौरान विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के साथ-साथ भविष्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। विभाग ने उपभोक्ताओं से भी अपील की कि राशन वितरण से संबंधित किसी प्रकार की समस्या होने पर वे विभाग के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज करवाएं, ताकि उसका समयबद्ध तरीके से समाधान किया जा सके। बाइट कर्ण जिला जिला नियंत्रक #Chamba #Himachal #Pradesh #post #hilight
Chamba, Chamba | Aug 22, 2026
18 सितंबर को राष्ट्रीय कृमि नाशक दिवस, चंबा में 1.55 लाख बच्चों व किशोरों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल 24 सितंबर को होगा मॉपअप राउंड, छूटे बच्चों को किया जाएगा कवर सुरेंद्र ठाकुर चंबा, 21 अगस्त। राष्ट्रीय कृमि नाशक दिवस (NDD) के आयोजन को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला टास्क फोर्स कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेस्पवाल ने की। इस दौरान 18 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृमि नाशक दिवस की तैयारियों और स्वास्थ्य विभाग की कार्ययोजना की समीक्षा की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. जालम भारद्वाज ने बैठक में कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि 18 सितंबर को जिलेभर में 19 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों एवं किशोरों को कृमि नाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। अभियान के तहत कुल 1,55,087 शिशुओं, बच्चों तथा किशोरों को एल्बेंडाजोल की खुराक देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान एक वर्ष से पांच वर्ष तक की आयु के 39,534 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक भी पिलाई जाएगी। इसके अलावा 24 सितंबर को मॉपअप राउंड आयोजित किया जाएगा, जिसमें अभियान के दौरान दवा से छूटे बच्चों को कवर किया जाएगा। बैठक में उपायुक्त मुकेश रेस्पवाल ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को अभियान के दौरान सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा एवं उच्च शिक्षा को सभी स्कूली विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने को कहा। उन्होंने जिला एवं खंड स्तर पर अभियान की प्रभावी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राष्ट्रीय कृमि नाशक दिवस का उद्देश्य बच्चों एवं किशोरों को कृमि संक्रमण से बचाव के लिए निर्धारित आयु वर्ग में कृमिनाशक दवा उपलब्ध करवाना है, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविता महाजन, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरित पुरी, डॉ. सुहेल, डॉ. राज कुमार सहित मेडिकल कॉलेज चंबा के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Chamba, Chamba | Aug 21, 2026
चंबा में एनालॉग पनीर पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त, कारोबारियों को मानकों के पालन के निर्देश सुरेंद्र ठाकुर चंबा 21 अगस्त जिले में एनालॉग पनीर की बिक्री और इस्तेमाल को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। विभाग की ओर से बाजार में बिक रहे पनीर और अन्य दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। खाद्य कारोबारियों को निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही पनीर और दुग्ध उत्पाद बेचने के निर्देश दिए गए हैं। असिस्टेंट कमिश्नर फूड एंड सेफ्टी विभाग चंबा दीपक आनंद ने कहा कि खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा न उतरने वाले एनालॉग पनीर की बिक्री को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग की ओर से दुकानों, होटलों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में पनीर समेत दुग्ध उत्पादों की जांच की जा रही है। विभाग ने दुकानदारों, होटल संचालकों और अन्य खाद्य कारोबारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित मानकों के अनुरूप ही खाद्य सामग्री की बिक्री करें। नियमों की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग ने उपभोक्ताओं से भी पनीर खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, पैकिंग और लेबल संबंधी जानकारी जांचने की अपील की है। विभाग का कहना है कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और बाजार में सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाना विभाग की प्राथमिकता है। #चंबा #खाद्यसुरक्षा #एनालॉगपनीर #पनीर #दुग्धउत्पाद #FoodSafety #ChambaNews #HimachalNews #खाद्यसुरक्षाविभाग #स्वास्थ्य #चंबाखबर #PangiLiveNews
Chamba, Chamba | Aug 21, 2026
एलपीजी गैस की किल्लत लेकर बैली पंचायत प्रधान जैसी राम का बड़ा ब्यान ,गैस न मिली तो होगा चक्का जाम #cmohp #spkhp #dcchamba #SDMDalhousie #himachalpradesh #viralvideo #chamba #Congresshp #BJPHimachalPradesh #bharmour #bhatiyat
Chamba, Chamba | Aug 21, 2026
India ka last village"" Thang"" से पहाड़ी न्यूज़ सुनील पहाड़ी की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट #viralreels #viralpost #viral #news #PahadiNews
Chamba, Chamba | Aug 21, 2026
दिल्ली में PM मोदी से मिले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर
Chamba, Chamba | Aug 21, 2026