मेजा: कचरी गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, एक बाइक सवार युवक हुआ घायल
Meja, Allahabad | Apr 18, 2025 यमुनापार क्षेत्र के कचरी गांव के सामने मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार शाम 6 बजे करीब दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गया। हादसे में एक बाइक सवार देहली गांव का रहने वाले युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे बाइक चालक को भी मामूली चोंटे आई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को पास के एक अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया।