मेजा: सिरसा गंगा घाट स्थित पाटून पुल के पास चलती हुई कार बनी आग का गोला, मचा हड़कंप
Meja, Allahabad | Apr 17, 2025 मेंजा कोतवाली थाना क्षेत्र के सिरसा गंगा घाट स्थित गंगापार व यमुनापार को जोड़ने के लिए पाटून पुल बनाया गया है। बृहस्पतिवार दोपहर 3 बजे करीब कार सवार कुछ लोग रास्ते से गुजर रहे थे। उसी दरमियान पांटून पुल के पास चलती हुई कार में अचानक आग लग गई। जिसे देख कार चालक तत्परता दिखाते हुए कार को रोक लिया और उस पर सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए।