मऊ जिला कारागार का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों को पौष्टिक भोजन देने के निर्देश
मऊ में जिलाधिकारी आनंद वर्धन सिंह ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कारागार परिसर के साथ रसोईघर और भोजन तैयार करने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और खाद्य सामग्री के रखरखाव की जानकारी ली। उन्होंने कारागार प्रशासन को निर्देश दिया कि सभी बंदियों को निर्धारित मानकों के अनुसार स्वच्छ, गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही रसोईघर और भोजन वितरण स्थल पर नियमित साफ-सफाई रखने को कहा। जिलाधिकारी ने कारागार में उपलब्ध अन्य सुविधाओं की भी समीक्षा की और स्पष्ट किया कि बंदियों के स्वास्थ्य एवं सुविधाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।