मऊ में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी ने किया रूट मार्च, गाजीपुर तिराहे से आजमगढ़ मोड़ तक पैदल गश्त
मऊ में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने पुलिस बल के साथ शहर में रूट मार्च किया। एसपी ने क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी और अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ गाजीपुर तिराहे से आजमगढ़ मोड़ तक पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास भ्रमण किया गया। सड़क किनारे अतिक्रमण की स्थिति का भी जायजा लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। रूट मार्च में कोतवाली, सरायलखंसी, महिला थाना और यातायात पुलिस सहित पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।