मऊ के डीसीएसके पीजी कॉलेज में मेरा युवा भारत के तत्वावधान में विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘नो योर वोट’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में युवाओं को विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर प्रक्रिया, मतदाता सूची के संशोधन और लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों की जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता यूथ आइकॉन श्रीजन चतुर्वेदी ने एसआईआर के इतिहास, उद्देश्य और विभिन्न चरणों के बारे में विस्तार से बताया। वहीं जिला युवा अधिकारी रवि कुमार मिश्रा ने युवाओं को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग और युवा संसद जैसे कार्यक्रमों की जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. सर्वेश पांडेय ने सोशल मीडिया पर किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसकी सत्यता जांचने की अपील की। कार्यक्रम का समापन लोकतांत्रिक शपथ के साथ हुआ।