घाटमपुर: तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार 2 लोग हुए घायल, रेफर
नंदना गांव के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना में बाइक में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया, यहां डॉक्टरों ने घायलों का उपचार कर घायलों को जिला अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया है।