*छावनी: SNSB इंटर कॉलेज डुहवा मिश्र में मिशन शक्ति 5.0 का जागरूकता अभियान, साइबर ठगी से बचने के गुर सिखाए*
जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 18 सितंबर 2026
बस्ती पुलिस अधीक्षक *डॉ. यशवीर सिंह* के सख्त निर्देश पर जिले में मिशन शक्ति अभियान को लेकर पुलिस लगातार स्कूल-कॉलेजों में दस्तक दे रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक *श्यामकांत* के निर्देशन और सीओ हर्रैया *स्वर्णिमा सिंह* के पर्यवेक्षण में थाना छावनी पुलिस ने बड़ा जागरूकता अभियान चलाया।
प्रभारी निरीक्षक *राणा डी. पी. सिंह* के नेतृत्व में *SNSB इंटर कॉलेज डुहवा मिश्र* में मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा, महिला अधिकार और तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।
*पुलिस का संदेश - डरो नहीं, मुकाबला करो*
पुलिस टीम ने छात्राओं को साफ संदेश दिया कि मिशन शक्ति सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन की गारंटी है। अब बेटियों को डरने की जरूरत नहीं, पुलिस हर कदम पर उनके साथ है।
कार्यक्रम का शुभारंभ कक्षा 12 की *आस्था सिंह* और कक्षा 7 की *यशस्वी सिंह* की जोश भरी कविताओं से हुआ, जिसने पूरे सभागार में जोश भर दिया।
मिशन शक्ति सेल से *म0 का0 प्रभा पाण्डेय* ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई हेल्पलाइन बनाई हैं, जिन पर एक कॉल से तुरंत मदद मिलेगी -
*1090-वीमेन पावर लाइन, 1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098-चाइल्ड लाइन, 181-महिला हेल्पलाइन, 112-पुलिस इमरजेंसी, 1930-साइबर हेल्पलाइन और थाना छावनी का CUG नं. 9454403109*
साइबर सेल के *आशीष कुमार* ने बताया कि आजकल फर्जी लिंक, OLX फ्रॉड, इंस्टाग्राम पर ब्लैकमेलिंग और फेक लोन एप से सबसे ज्यादा ठगी हो रही है। अनजान लिंक पर क्लिक न करें, OTP किसी को न बताएं और ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें।
इस दौरान *उ0 नि0 सुरेंद्र यादव, का0 राजीव रंजन, चंद्रप्रकाश मिश्रा, सौरभ सिंह, अभिषेक सिंह, म0 का0 कामना, ममता, ऋतुजा* और प्रधानाचार्य *करनाकर मिश्रा* सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम के बाद पुलिस और छात्रों ने *डुहवा मिश्र गांव में पैदल मार्च* निकालकर घर-घर जाकर महिलाओं और बुजुर्गों को मिशन शक्ति और साइबर सुरक्षा का संदेश दिया।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 18, 2026