*थाना रुधौली क्षेत्रान्तर्गत बजाज हिन्दुस्तान शुगर लिमिटेड अठदमा में अग्नि सुरक्षा को लेकर हुआ मॉक ड्रिल*
जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 18 सितंबर 2026 उप जिलाधिकारी अहमद फरीद खान, तहसील रुधौली तथा प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे, थाना रुधौली* और चीनी मिल के अधिकारीगण की मौजूदगी में बजाज हिन्दुस्तान शुगर लिमिटेड मिल, अठदमा में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
मॉक ड्रिल के दौरान आपातकालीन तैयारियों को परखा गया। इसी क्रम में अचानक आग लगने का काल्पनिक अलार्म बजाया गया, जिसके तुरंत बाद अग्निशमन टीम, SDRF टीम, सुरक्षाकर्मियों, चिकित्सा विभाग तथा चीनी मिल के सुरक्षा कर्मियों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाला गया।
मॉक ड्रिल के दौरान आग बुझाने के उपकरणों के प्रयोग, कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालने और घायलों को त्वरित चिकित्सा सहायता पहुंचाने का अभ्यास किया गया। उप जिलाधिकारी ने सभी कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे ने बताया कि इस तरह के मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना है, ताकि जन-धन की हानि को कम से कम किया जा सके।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 18, 2026