*एण्टी रोमियो स्क्वाड पुलिस टीम बस्ती द्वारा मिशन शक्ति के अन्तर्गत जनपद के स्कूल-कॉलेज व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग*
जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 18 सितंबर 2026
प्रभारी एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम / मिशन शक्ति द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत एण्टी रोमियो कार्यवाही के तहत *थाना गौर क्षेत्र के अंतर्गत S.S इंटर कॉलेज बभनान, चंद्रभान सिंह इंटर कॉलेज, बभनान बाजार, गौर स्टेशन, गौर बाजार* व कोचिंग सेन्टर के पास तथा थाना क्षेत्र के आस-पास की मुख्य सड़कों, चौराहों पर चेकिंग की गयी।
टीम द्वारा महिला दुकानदारों से नियमित रूप से चौराहों-बाजारों आदि में अनावश्यक घूमने वाले शोहदों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं पाई गई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की समस्याओं को सुना गया और मौके पर ही निस्तारण किया गया। अनावश्यक रूप से घूम रहे करीब *48 व्यक्तियों से पूछताछ* की गई व *02 मनचलों से माफीनामा भरवाया* गया।
*एण्टी रोमियो टीम *
1. प्रभारी म0 उ0 नि0 शाइस्ता - एंटी रोमियो स्क्वाड जनपद बस्ती।
2. म0 हे0 का0 सुनीता यादव - एंटी रोमियो स्क्वाड जनपद बस्ती।
3. म0 का0 ममता चौहान - एंटी रोमियो स्क्वाड जनपद बस्ती।
4. म0 का0 रश्मि सिंह - एंटी रोमियो स्क्वाड जनपद बस्ती।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिककौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 18, 2026