सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में लगभग 5,40,593 दीपों से जगमगाया बस्ती
*जनपद बस्ती, 17 सितंबर 2026 *
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों के निरंतर सेवा काल के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जनपद बस्ती में गुरुवार को सायं 7:00 बजे वृहद दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न प्रमुख स्थलों सहित लगभग 5,40,593 दीपों से बस्ती जगमगा उठा। अभियान के अंतर्गत वर्ष 2014 के बाद केन्द्र सरकार तथा वर्ष 2017 के बाद केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनपद में सम्पन्न कराए गए विभिन्न विभागों के प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स, तीर्थ स्थलों, आवासों, चिकित्सालयों, शिक्षण संस्थानों, कार्यालयों तथा शहरी निकायों एवं पंचायतों द्वारा किए गए निर्माण कार्यों के अंतर्गत 10 प्रमुख स्थलों पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इन प्रमुख स्थलों में पंचायत सचिवालय, अन्नपूर्णा भवन, पार्क, अमृत सरोवर सहित विभिन्न विकास कार्यों से संबंधित स्थल शामिल रहे। दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के माध्यम से जनपद में विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा जनसहभागिता को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।
इसी क्रम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न प्रमुख नदी घाटों, मंदिरों, पार्कों, महाविद्यालयों एवं चिकित्सालयों सहित केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित परिवारों द्वारा अपने-अपने घरों पर भी वृहद स्तर पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
इस अवसर पर जनपदवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए सेवा, विकास, जनकल्याण एवं सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 18, 2026