पुण्यतिथि पर समाजवादियों ने बाबू शिवदयाल चौरसिया को किया नमन
बाबू शिवदयाल के संघर्षों से प्रेरणा ले नई पीढ़ी : महेन्द्रनाथ यादव
बस्ती। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं समाज सुधारक बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सपा जिलाध्यक्ष एवं विधायक महेन्द्रनाथ यादव सहित उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।
सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया ने पिछड़ों के आर्थिक, शैक्षिक, सामाजिक एवं राजनीतिक उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने वंचितों, शोषितों और कमजोर वर्गों को उनका अधिकार दिलाने के लिए विपरीत परिस्थितियों में भी संघर्ष जारी रखा। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को बाबू शिवदयाल चौरसिया के संघर्ष और योगदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
कार्यक्रम में लोकतंत्र के स्वतंत्रता सेनानी एवं गार्ड ऑफ ऑनर सम्मान से सम्मानित रामफेर चौरसिया तथा रामनगर-रुधौली विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक और योजना आयोग के उपाध्यक्ष रहे राम ललित चौधरी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
वक्ताओं ने कहा कि बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया ने राष्ट्रीय स्तर पर गरीबों, दलितों, शोषितों एवं पिछड़े वर्गों को सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक और राजनीतिक रूप से जागरूक करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। वर्ष 1929 में उन्होंने ‘बैकवर्ड क्लासेस लीग’ की स्थापना की थी। 18 सितंबर 1995 को उनके निधन के बाद भी सामाजिक न्याय के लिए उनका योगदान लोगों को प्रेरित करता रहा है।
कार्यक्रम संयोजक रामकरन चौरसिया ने कहा कि बाबू शिवदयाल चौरसिया को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि सामाजिक न्याय की आवाज को मजबूत किया जाए तथा समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मिथलेश चौरसिया ने कहा कि बाबू शिवदयाल चौरसिया अपने समय के कानूनविद, क्रांतिकारी, समाज सुधारक और पिछड़ों एवं शोषितों के हितचिंतक थे। उन्होंने कमजोर वर्गों को निःशुल्क न्याय दिलाने के उद्देश्य से वर्ष 1953 में सेंट्रल लीगल एंड सोसायटी की स्थापना की। अपने संसदीय कार्यकाल में उन्होंने संविधान में संशोधन कराकर लोक अदालतों के मार्ग को प्रशस्त करने में भी योगदान दिया।
इस अवसर पर सपा विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’, राजेन्द्र चौरसिया, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, दयाशंकर मिश्र, मो. स्वालेह, अरविन्द गोंड़, विजय विक्रम आर्य, गीता भारती, राजाराम यादव, मो. सलीम, अमित गोंड़, जमील अहमद, निजामुद्दीन, समीर चौधरी, जावेद पिंडारी, रामशंकर निराला, संजय गौतम, अखिलेश यादव, रामशंकर चौरसिया, शकुन्तला चौरसिया, मो. हारिश, पिंटू चौरसिया, विपिन त्रिपाठी, अजय यादव, ज्ञानी चौरसिया, बैजनाथ चौरसिया, वृजेन्द्र जायसवाल, रामस्वारथ चौरसिया सहित सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाज के लोग मौजूद रहे।
पुण्यतिथि पर मयंक चौरसिया, लक्ष्मन चौरसिया, अरविन्द सोनकर, सुखराम चौरसिया, राजेश चौरसिया, दीनानाथ, जगनरायन चौरसिया, रामपाल चौरसिया, रामजग चौरसिया, मेहीलाल चौरसिया, अंकित चौरसिया, विजय चौरसिया, शिवम चौरसिया, सुदीप, मनोज, मिठ्ठू, जितेन्द्र चौरसिया, रामस्वरूप चौरसिया, रामनाथ चौरसिया, बेचन चौरसिया, सुभाष चौरसिया, रमेश, कमला प्रसाद, राम किशोर चौरसिया, अशोक, रामपति चौरसिया, सन्तराम चौरसिया, सन्तोष चौरसिया, चन्दन, शिवपूजन चौरसिया, प्रमोद, अजय चौरसिया सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Basti, Basti | Sep 18, 2026