🌅🙏 देव कार्तिक छठ मेला-2026 | टेंट सिटी के आवासन स्थल पर खरना का पावन अनुष्ठान
लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना के अवसर पर देव कार्तिक छठ मेला में जिला प्रशासन द्वारा निर्मित टेंट सिटी के आवासन स्थल पर छठ व्रतियों ने पूरे श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ खरना का अनुष्ठान किया।
टेंट सिटी में छठ व्रतियों के बीच भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण देखने को मिला। जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं एवं छठ व्रतियों के लिए आवासन सहित आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि वे सुविधाजनक वातावरण में छठ महापर्व के अनुष्ठान संपन्न कर सकें।
☀️ देव की पावन धरती पर आस्था का अद्भुत संगम और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर आतिथ्य की व्यवस्था! 🙏
#SamratChoudhary #CMSamrat #DevChhathMela2026 #Kharna #TentCity #ChhathMahaparv #AurangabadBihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar CMO Bihar
Aurangabad, Bihar | Nov 14, 2026