☀️🙏 देव कार्तिक छठ मेला-2026 में श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार एवं मुस्तैद!
आस्था, श्रद्धा और सूर्योपासना के महापर्व देव कार्तिक छठ मेला-2026 में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंच रहे लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन, औरंगाबाद द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं।
जिला पदाधिकारी श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में देव में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं।
✨ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं :
🔹 मेला परिसर एवं सूर्यकुंड क्षेत्र में आकर्षक सजावट एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था।
🔹 सूर्यकुंड, प्रमुख मार्गों एवं मेला परिसर में स्वच्छता और साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था।
🔹 विभिन्न आवासन स्थलों एवं टेंट सिटी में श्रद्धालुओं के ठहरने और विश्राम की सुविधा।
🔹 पेयजल, शौचालय एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता।
🔹 सुगम आवागमन के लिए यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, ड्रॉप गेट एवं व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था।
🔹 श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए चिकित्सा सुविधा एवं आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं।
🔹 विधि-व्यवस्था संधारण हेतु दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति।
🔹 मेला क्षेत्र में नियंत्रण कक्ष के माध्यम से व्यवस्थाओं की निगरानी एवं समन्वय।
जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी आपसी समन्वय के साथ पूरी मुस्तैदी से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। मेला अवधि के दौरान सभी व्यवस्थाओं का लगातार अनुश्रवण किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
🌞 जिला प्रशासन, औरंगाबाद आप सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत करता है।
आइए, देव की पावन धरती पर श्रद्धा, आस्था और भक्ति के इस महापर्व को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न करें।
आपका स्वागत है देव में! जय छठी मैया! 🙏
#SamratChoudhary #CMSamrat #DevChhathMela2026 #AurangabadBihar #chhathmahaparv
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar