🚩 देव कार्तिक छठ मेला-2026 में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद ☀️🙏
जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा०प्र०से०) एवं पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद श्री उपेंद्र नाथ वर्मा ने देव कार्तिक छठ मेला-2026 का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई गई मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया।
🔹 सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन की समीक्षा: सूर्यकुंड, रुद्रकुंड सहित मेला क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन की तैयारियों का निरीक्षण किया।
🔹 टेंट सिटी एवं आवासन स्थलों का निरीक्षण: श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निर्मित टेंट सिटी एवं अन्य आवासन स्थलों पर उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
🔹 मूलभूत सुविधाओं पर विशेष जोर: पेयजल, शौचालय, स्नानघर, साफ-सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था की समीक्षा की गई, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण मिल सके।
🔹 सुरक्षा बलों की तैनाती एवं सतत निगरानी: मेला क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी, दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति तथा सुरक्षा प्रबंधन की समीक्षा की गई।
🔹 अधिकारियों को आवश्यक निर्देश: मेला अवधि के दौरान सभी व्यवस्थाओं को सक्रिय एवं सुव्यवस्थित रखने, भीड़ पर सतत निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
🙏 जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
आस्था के महापर्व में श्रद्धालुओं का स्वागत, सुरक्षा और सुविधा के लिए जिला प्रशासन, औरंगाबाद पूरी प्रतिबद्धता के साथ तत्पर है।
#SamratChoudhary #CMSamrat #DevChhathMela2026 #AurangabadBihar #ChhathMahaparv #DevSuryaMandir #BiharTourism
Information & Public Relations Department, Government of Bihar CMO Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar