दादरी: सेक्टर-51 के समीर तेज रफ्तार अज्ञात कार चालक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक व युवती हुए गंभीर रूप से घायल
नोएडा के सेक्टर 51 के समीप रविवार देर शाम उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार अज्ञात कार चालक ने अनियंत्रित होकर सामने से जा रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। भीषण दुर्घटना में बाइक सवार युवक व युवती के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। कार चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा।