#बालाघाट
अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई
भमोड़ी, भटेरा-खैरी रोड और बहाकल में तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ीं
जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने तथा प्राप्त शिकायतों की जांच के लिए खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विभागीय अमले ने बालाघाट एवं कटंगी तहसील क्षेत्र में छापामार कार्रवाई करते हुए रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा है।
उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने बताया कि खनिज विभाग की टीम द्वारा ग्राम भमोड़ी एवं ग्राम भटेरा-खैरी रोड, तहसील बालाघाट में कार्रवाई के दौरान एक-एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को खनिज रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते हुए पाया गया। दोनों वाहनों को कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा), बालाघाट की अभिरक्षा में रखा गया है।
इसी प्रकार ग्राम बहाकल, तहसील कटंगी में भी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को खनिज रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर पुलिस थाना कटंगी की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग द्वारा पकड़े गए तीनों वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जांच एवं कार्रवाई का सिलसिला जारी रखने की बात कही गई है।
#CMMadhyaPradesh
#mineraldeptmp #JansamparkMP