कुंडा: कुंडा इलाके के एक गांव में किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने युवक को पीटा, हालात गंभीर, केस दर्ज
कुंडा कोतवाली के एक गांव में बीती रात दुर्गा पूजा पंडाल गई किशोरी के साथ युवक द्वारा दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया। सीओ ने मंगलवार शाम 4.30 बजे बताया की केस दर्ज कर किया गया है। वही लड़की के शोर पर ग्रामीणों ने युवक की पिटाई कर दी। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया और पॉक्सो एक्ट समेत धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।