बड़गांव: सांसद सीपी जोशी ने जाइडस अस्पताल पहुंचकर डॉ. गिरिजा व्यास के स्वास्थ्य की जानकारी ली
चित्तौड़गढ़ सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी आज अहमदाबाद स्थित जाइडस अस्पताल पहुंचे। उन्होंने वहां पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास के परिजनों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। जोशी ने डॉक्टरों से उपचार की स्थिति पर चर्चा की और गिरिजा व्यास के स्वास्थ्य में हो रहे सुधार पर संतोष व्यक्त किया।