बड़गांव: जिले की सुप्रसिद्ध साहित्यकार आशा व शकुंतला को मिलेगा राजस्थानी भाषा सम्मान
उदयपुर की प्रसिद्ध राजस्थानी साहित्यकार आशा पांडे ओझा 'आशा' और शकुंतला पालीवाल को डेह, नागौर में होने वाले समारोह में सम्मानित किया जाएगा। आशा की काव्यकृति "सबदां रै धकै" को 'प्रमिला देवी पंड्या राजस्थानी भाषा पुरस्कार' और शकुंतला की पुस्तक "केसर रा छांटा" को 'शिम्भु राम धोळया राजस्थानी कहानी पुरस्कार' से नवाजा जाएगा।