बड़गांव: बड़गांव की पहाड़ियों में भीषण आग, तेज हवाओं से लपटें विकराल, फसल और वन्यजीवों को नुकसान की आशंका
बड़गांव क्षेत्र की पहाड़ियों में गुरुवार शाम साढ़े 5 बजे भीषण आग लग गई, जिसकी लपटें तेज हवाओं के कारण विकराल हो गईं। सूचना मिलते ही सलूंबर से दमकल मौके पर पहुंची लेकिन देर रात तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग से वन्यजीवों के साथ-साथ आसपास की गेहूं फसल को भी भारी नुकसान होने की आशंका है। फिलहाल टीमें राहत कार्य में जुटी हैं।