बड़गांव: बड़गांव क्षेत्र में स्थित सुखाड़िया यूनिवर्सिटी कैंपस में लगी भीषण आग, झाड़ियों से फैलकर कॉलेज के पास तक पहुंची
बड़गांव क्षेत्र स्थित मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के खाली कैम्पस की झाड़ियों में गुरुवार दोपहर साढ़े 3 बजे के करीब आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि कॉलेज कैम्पस के पास तक पहुंच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। एहतियातन वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।