चौसा: यादव मोड़ पर यूपी से लाई गई 12.32 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Chausa, Buxar | Sep 9, 2026 बक्सर मुफस्सिल थाना पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे अपराह्न में गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए यादव मोड़ के पास एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से महंगे ब्रांड की कुल 12.32 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। गिरफ्तार युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेचनपुरवा गांव निवासी ठगा सिंह के बेटे जयप्रकाश सिंह के रूप में हुई है।