कोखराज में पुलिस मुठभेड़, चोरी-नकबजनी के चार आरोपी गिरफ्तार
एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल, तमंचा-कारतूस समेत जेवरात, नकदी और फॉर्च्यूनर बरामद
कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र में चोरी और नकबजनी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय मंझनपुर भेजा गया है।
पुलिस के मुताबिक, कोखराज क्षेत्र में पिछले करीब चार माह में अलग-अलग स्थानों पर चोरी और नकबजनी की घटनाएं हुई थीं। इन मामलों में सात मुकदमे दर्ज थे। घटनाओं के अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देश पर कई टीमें गठित की गई थीं।
22/23 अगस्त की रात कोखराज पुलिस और एसओजी की टीम रोही चौराहे पर गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध फॉर्च्यूनर गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस क�