फतेहाबाद: डौकी के ग्राम कछपुरा में मामूली विवाद के चलते मायके वालों ने ससुराल पक्ष की जमकर पिटाई, 5 लोग घायल
Fatehabad, Agra | Jul 14, 2026 डौकी थाना क्षेत्र के ग्राम कछपुरा में मंगलवार को मामूली विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। देवरानी-जेठानी के बीच हुई कहासुनी के बाद महिला ने अपने मायके वालों को बुला लिया। राजस्थान से आए मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल जनों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। हमले में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।