नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में अचानक आई बाढ़ का खौफनाक वीडियो सामने आया है। बाढ़ के तेज बहाव की चपेट में कई इलाकों के आने की खबर है। बड़ी संख्या में लोगों के बहने की सूचना भी सामने आ रही है। कई बाजार, गांव और जलविद्युत परियोजनाओं पर भी बाढ़ का असर बताया जा रहा है।
स्थिति को देखते हुए राहत और बचाव कार्यों के लिए सेना की तैनाती की गई है। हालांकि प्रभावित लोगों और नुकसान को लेकर आधिकारिक आंकड़े सामने आना अभी बाकी हैं।
.
.
.
.
#NepalFlood #Nepal #Rasuwa #BhotekoshiRiver #FloodVideo
Fatehabad, Agra | Aug 26, 2026