विशाखापट्टनम में हुए भीषण सड़क हादसे का एक बेहद मार्मिक वीडियो सामने आया है। हादसे के बाद ट्रेलर के केबिन में बुरी तरह फंसा युवक अपनी मां को पुकारते हुए आखिरी बात कहता सुनाई दे रहा है। वीडियो में युवक कथित तौर पर कहता है, “अम्मी, मेरा सफर अब खत्म हो रहा है...” इसके बाद वह अपनी उस नन्हीं बेटी का ख्याल रखने की बात करता है, जिसे वह देख भी नहीं पाया था।
मृतक की पहचान नूंह जिले के खानपुर घाटी गांव निवासी शाहरुख खान के रूप में बताई जा रही है। शाहरुख पेशे से ट्रक चालक था। हादसा इतना भीषण था कि वह ट्रेलर के केबिन में बुरी तरह फंस गया। स्थानीय लोगों ने उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
वीडियो में सुनाई दे रही युवक की दर्दभरी पुकार ने सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर दिया है। घटना से जुड़ी परिस्थितियों और बचाव अभियान की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
.
.
.
.
#Nuh #ShahrukhKhan #Visakhapatnam #RoadAccident #AccidentVideo
Fatehabad, Agra | Aug 25, 2026