कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया। आमतौर पर लोग शिकायत लेकर पुलिस कार्यालय पहुंचते हैं, लेकिन दिव्यांग नीतू द्विवेदी करीब 25 किलोमीटर दूर से अपनी बेटी के साथ शिकायत नहीं, बल्कि शुक्रिया का तोहफा लेकर पहुंचीं।
बताया गया कि गांव में पेयजल आपूर्ति की समस्या को लेकर नीतू ने एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय से मदद मांगी थी। मामला सीधे पुलिस विभाग से जुड़ा नहीं था, फिर भी एसपी ने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर समस्या के समाधान के लिए प्रयास किया। इसके बाद गांव में पानी की आपूर्ति बहाल हो गई।
समस्या दूर होने के बाद नीतू एसपी को धन्यवाद देने पहुंचीं और उनके लिए एक पेन उपहार में लेकर आईं। मुलाकात के दौरान नीतू भावुक हो गईं और एसपी से लिपटकर रो पड़ीं। एसपी ने भी उन्हें संभाला और ढांढस बंधाया। यह मुलाकात पुलिस और आम जनता के बीच भरोसे व मानवीय संवेदनशीलता की भावुक तस्वीर बन गई।
ब्यूरो चीफ: राहुल द्विवेदी
.
.
.
.
#KanpurDehat #KanpurDehatNews #SPOffice #Police #SPShraddhaNarendraPandey
Fatehabad, Agra | Aug 25, 2026