हरिद्वार: पुलिस ने हरिद्वार में अवैध शराब की तस्करी कर रहे डोईवाला के एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया
नगर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम बाबू है जो डोईवाला का रहने वाला है। आरोपी हरिद्वार में रहकर अवैध शराब की तस्करी कर रहा था। लेकिन पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया। नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है।