हरिद्वार: DM ने रौशनाबाद स्थित जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में सुनी 59 समस्याएं, 29 का मौके पर किया समाधान
सोमवार को आयोजित जन सुनवाई कार्यक्रम में जिले के कोने कोने से लोग रौशनाबाद स्थित जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। DM मयूर दीक्षित ने आलाधिकारियों के साथ यहां 59 जन समस्याएं और शिकायतें सुनी, जिनमें से 29 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। DM के साथ CDO, SDM समेत PWD, सिंचाई, पुलिस, राजस्व और कृषि विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। सूचना विभाग ने शाम 4 बजे ये जानकारी दी।