हरिद्वार: कार्तिक पूर्णिमा पर कड़ी सुरक्षा रहेगी, मनसा देवी मंदिर में हादसा न हो, निरीक्षण करने टीम पहुंची
आगामी पांच नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा का पर्व है, अनुमान है कि हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। पर्व को लेकर प्रशासन कड़े सुरक्षा के इंतजाम कर रहा है। मनसा देवी मंदिर मे दोबारा हादसा न हो, इसके लिए वहां खास सतर्कता बरती जा रही है। सोमवार को पुलिस और प्रशासन की टीम मंदिर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मानकों का पालन करने के निर्देश दिए