हरिद्वार: ओवर स्पीड और ओवरलोडिंग पर डीएम मयूर दीक्षित ने की सख्ती, रोशनाबाद मुख्यालय में अधिकारियों को कमी लाने के दिए निर्देश
डीएम मयूर दीक्षित ने सोमवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली और हादसों के प्रमुख कारण जैसे ओवर स्पीड और ओवरलोडिंग पर सख्ती दिखाई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाए जाएं और यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने एनएच के अधिकारियों को भी सख्त निर्देश दिए हैं।