हरिद्वार: डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर नगर निगम और पुलिस की टीम ने हरकी पैड़ी क्षेत्र से हटाया अवैध अतिक्रमण, जब्त किया सामान
डीएम मयूर दीक्षित ने नगर निगम और पुलिस प्रशासन को अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। दोनों विभागों की टीम सोमवार को हर की पैड़ी क्षेत्र में पहुंची और वहां दुकानों के बाहर किया गया अवैध अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया। इतना ही नहीं कई दुकानदारो के सामान भी जप्त किए गए। इस दौरान टीम को लोगों के हल्के विरोध का सामना करना पड़ा लेकिन किसी की नहीं सुनी गई