हरिद्वार: ज्वालापुर में खुलेआम सड़क किनारे शराब पी रहे 19 लोगों को ज्वालापुर पुलिस ने किया पकड़ा
सड़क किनारे जाम छलकाने वाले 19 लोगों को ज्वालापुर पुलिस ने कड़ा सबक सिखाया है। पुलिस ने कई टीमें बनाकर छापेमारी की। पुलिस सभी को पकड़ कर ज्वालापुर कोतवाली लाई और 81 पुलिस एक्ट के तहत सभी के 500 - 500 रुपए के चालान काटे। सोमवार दोपहर 2 बजे ज्वालापुर के इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा के अनुसार अब कार के अंदर बैठ कर शराब पीने वालों पर भी कड़ा एक्शन होगा।