पटना ग्रामीण: बापू सभागार में सीएम नीतीश कुमार ने 21391 नव नियुक्त सिपाहियों को नियुक्ति पत्र वितरण करने का किया ऐलान
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार शाम 6:04 बजे सोशल मीडिया X के माध्यम से बड़ी जानकारी साझा की है। बापू सभागार में शनिवार को 21391 नव नियुक्त सिपाहियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नियुक्ति पत्र का वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह जानकारी देते हुए सोशल मीडिया X पर लिखा है कल 28 जून 2025 राज्य के युवाओं और बिहार पुलिस के लिए महत्वपूर्ण दिन है।