सोंडवा: वालपुर-कुकड़िया सड़क मार्ग का भूमि पूजन, ग्रामीणों को जल्द मिलेगी बड़ी सुविधा
सोंडवा क्षेत्र में वालपुर-कुकड़िया सड़क मार्ग के निर्माण का भूमि पूजन कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान और जिला अध्यक्ष हजरीबाई खरत ने किया। यह सड़क बनते ही ग्रामीणों को आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं में बड़ी मदद मिलेगी।