बडोनी: ग्राम उद्गुवां से 17 वर्षीय किशोरी का हुआ अपहरण, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज
Badoni, Datia | Apr 6, 2025 जिगना थाना क्षेत्र के ग्राम उद्गुवां से नाबालिग किशोरी का अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अपहरण करने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर नाबालिग किशोरी के पिता की रिपोर्ट पर जिगना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। वहीं रविवार की रात्रि में 08 बजे जिगना पुलिस ने बताया कि ग्राम उद्गुवां निवासी 17 वर्ष की नाबालिग किशोरी का एक अज्ञात व्यक्ति अपहरण कर ले गया।