बडोनी: पंचम कवि की टोरिया के पास जंगल में लगी आग, वन विभाग के कर्मचारी नहीं पहुँचे
Badoni, Datia | Apr 5, 2025 दतिया जिले में पंचम कवि टोरिया के पास स्थित वन क्षेत्र में आग लग गई। दोपहर के समय लगी आग हवा के कारण धीरे धीरे वनक्षेत्र में फैलने लगी। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि हाईवे से भी साफ दिखाई दे रही थीं। शनिवार दोपहर 03 बजे स्थानीय लोगों ने बतायाकी आग सुबह से लगी हुई है लेकिन वह विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नही पहुँचा, जिससे लोगों में आक्रोश है।