बडोनी: भाजपा नेता भानू ठाकुर ने ग्राम सिरोल सहित अन्य ग्रामों का दौरा किया, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया
Badoni, Datia | Apr 3, 2025 दतिया के भाजपा नेता भानू ठाकुर ने ग्राम सिरोल सहित आधा दर्जन ग्रामों का दौरा किया है। इस दौरान ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। गुरुवार की शाम 07 बजे भाजपा नेता भानू ठाकुर ने बताया कि ग्रामीणों ने विद्युत समस्या, गायों की समस्या डीपी रखने सहित अन्य समस्याओं को बताया जिनका निराकरण करवाने का आश्वाशन ग्रामीणों को दिया गया है।