बडोनी: जिला अस्पताल के पीछे आर्टिगा कार ने थार में टक्कर मारी, थार पलटी, चारों यात्री सुरक्षित
Badoni, Datia | Apr 4, 2025 दतिया में जिला अस्पताल के पीछे एक दुर्घटना में थार कार पलट गई। हादसा तब हुआ जब पीछे से आ रही आर्टिगा कार ने थार को टक्कर मार दी। शुक्रवार की शाम 06 बजे उत्तर प्रदेश के राठ निवासी प्रभात सिंह ने बताया कि मैं अपनी थार गाड़ी से ड्राइवर और दो बहनों के साथ ग्वालियर से लौट रहे था। तभी जिला अस्पताल के पीछे रास्ता पूछने के लिए एक दुकान के पास गाड़ी धीमी की।