प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए दंतेवाड़ा जिले को मिला राष्ट्रीय सम्मान
कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के नेतृत्व में जिले की उपलब्धि को मिली पहचान
दंतेवाड़ा। कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों और किसानों की उन्नति के प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले को ‘Certificate of Excellence’ से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि के साथ मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ और सीधी जिलों को भी सम्मानित किया गया।
कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के नेतृत्व में जिले में कृषि विकास एवं किसान कल्याण से जुड़े प्रयासों को गति देने की दिशा में यह उपलब्धि महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यह सम्मान जिले में कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने, किसानों की प्रगति और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान को दर्शाता है।
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना का उद्देश्य कृषि उत्पादकता में वृद्धि, फसल विविधीकरण, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार तथा किसानों को बेहतर कृषि संसाधन उपलब्ध कराने जैसे प्रयासों को प्रोत्साहित करना है। योजना के माध्यम से कृषि क्षेत्र में विकास की संभावनाओं को बढ़ावा देने और किसानों की आय में सुधार की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
दंतेवाड़ा जैसे जनजातीय बहुल जिले के लिए यह सम्मान विशेष महत्व रखता है। जिले में कृषि एवं ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने के प्रयासों के बीच यह उपलब्धि किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों को नई प्रेरणा प्रदान करेगी।
यह सम्मान जिले के कृषि विभाग के अधिकारियों, मैदानी अमले तथा कृषि क्षेत्र से जुड़े सभी हितधारकों के सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करने वाला है। साथ ही, किसानों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और कृषि को अधिक उत्पादक एवं लाभकारी बनाने के संकल्प को और मजबूत करता है।
#PMDhanDhaanyaKrishiYojana #Dantewada #KrishiVikas #chhattisgarh #agricultureindia
PM Dhan-Dhaanya Krishi Yojana, Dantewada District, National Recognition, Certificate of Excellence, Agricultural Development, Farmer Welfare, Collector Devesh Kumar Dhruv, Chhattisgarh,
22 views | Balrampur, Chhattisgarh | Oct 12, 2026