टीकमगढ़: टीकमगढ़ महेंद्र सागर तालाब से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, हाईकोर्ट के आदेश पर अवैध पेंशन हटाई गई
टीकमगढ़ जिला प्रशासन ने मंगलवार को शहर की लाइफलाइन महेंद्र सागर तालाब से अवैध कब्जा हटाने की कार्यवाही शुरू की है। तहसीलदार कुलदीप सिंह के नेतृत्व में जल संसाधन विभाग के अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। जेसीबी मशीन से तालाब के अंदर लगाई गई तार फेंसिंग को हटाया गया है।