#दिवंगत उपनिरीक्षक संदीप कुमार को पुलिस लाइन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
एसपी डॉ. ईरज राजा सहित पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी अंतिम विदाई
#बलिया,थाना चितबड़ागांव में तैनात उपनिरीक्षक संदीप कुमार के असामयिक निधन से बलिया पुलिस परिवार में शोक की लहर है। रविवार को पुलिस लाइन बलिया में पूरे पुलिस सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा सहित अन्य राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों ने दिवंगत उपनिरीक्षक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पुलिस गार्द द्वारा शोक सलामी दी गई तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
पुलिस अधीक्षक ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए विभाग की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इसके बाद पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उनके गृह जनपद संतकबीरनगर के लिए रवाना किया गया।
#बलिया_पुलिस #संदीप_कुमार #उपनिरीक्षक #पुलिस_लाइन_बलिया #भावभीनी_श्रद्धांजलि #शोक_सलामी #एसपी_बलिया #डॉ_ईरज_राजा #संतकबीरनगर #पुलिस_परिवार