Public App Logo
Profile Picture

बलिया24न्यूज

@www.ballia24news.com
6917Followers
0Following
<nis:link nis:type=tag nis:id=rssगुरुकुल nis:value=RSSगुरुकुल nis:enabled=true nis:link/> की छात्राओं ने शुरू की <nis:link nis:type=tag nis:id=अनोखी nis:value=अनोखी nis:enabled=true nis:link/> पहल, राखियों में सजाया भाईचारे का संदेश

अपने घर और बहनों से दूर ड्यूटी पर तैनात प्रशासनिक अधिकारियों को बांधीं स्वनिर्मित राखियां, एनसीसी की छात्राओं ने प्रबंधक जय प्रताप सिंह ‘गुड्डू’ को राखी बांधकर किया कार्यक्रम का शुभारंभ

बलिया,27अगस्त।। रक्षाबंधन पर्व के पूर्व कठघरा बंशी बाजार स्थित आर.एस.एस. गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी अकादमी की छात्राओं ने इस बार एक अनोखी और भावनात्मक पहल की। अपने घर-परिवार और बहनों से दूर रहकर जनसेवा में जुटे प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को छात्राओं ने अपने हाथों से बनाई गई राखियां बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। छात्राओं की इस पहल का उद्देश्य अधिकारियों को यह अहसास कराना रहा कि भले ही वे ड्यूटी के कारण अपने घर और बहनों से दूर हों, लेकिन समाज की बेटियां और बहनें उनके साथ हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत एनसीसी की छात्राओं ने विद्यालय के प्रबंध निदेशक जय प्रताप सिंह ‘गुड्डू’ को राखी बांधकर की। छात्राओं ने उन्हें स्वनिर्मित राखी बांधी और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद विद्यालय की प्रार्थना सभा आयोजित हुई, जिसका संचालन एनसीसी की छात्राओं ने किया। रक्षाबंधन पर्व से जुड़े पारंपरिक गीतों की प्रस्तुति से विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बन गया।

इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ प्रार्थना सभा आयोजित कराने के लिए कक्षा 9वीं ‘ए’ के कक्षा अध्यापक मंसूर आलम को विद्यालय के प्रबंध निदेशक जय प्रताप सिंह ‘गुड्डू’ ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं विद्यालय के वरिष्ठ प्रभारी आलोक पांडेय को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

इसके बाद विद्यालय की सभी कक्षाओं में ‘राखी बनाओ प्रतियोगिता’ आयोजित की गई। छात्राओं ने पूरे उत्साह और मनोयोग के साथ रंग-बिरंगी, आकर्षक एवं कलात्मक राखियां तैयार कीं। प्रत्येक कक्षा से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली राखियों का चयन किया गया।

प्रतियोगिता के बाद छात्राओं ने विद्यालय में तैयार की गई इन्हीं स्वनिर्मित राखियों को लेकर प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के बीच पहुंचकर इस अनोखी पहल को आगे बढ़ाया। छात्राओं ने उप जिलाधिकारी सिकन्दरपुर, तहसीलदार सिकन्दरपुर, थाना प्रभारी सिकन्दरपुर एवं पुलिस टीम के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर में अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों की कलाइयों पर राखियां बांधीं।

छात्राओं ने अधिकारियों से कहा कि रक्षाबंधन केवल अपने घर की बहन से राखी बंधवाने का पर्व नहीं, बल्कि स्नेह, सम्मान और भाईचारे का पर्व भी है। ड्यूटी के कारण जो अधिकारी अपने घर और बहनों से दूर हैं, उनकी कलाइयां सूनी न रहें, इसी भावना से छात्राओं ने उन्हें राखी बांधने का निर्णय लिया। छात्राओं की इस आत्मीय पहल से अधिकारी भी भावुक नजर आए और उन्होंने छात्राओं की सोच, संस्कार एवं संवेदनशीलता की जमकर सराहना की।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर प्रत्येक वर्ष विद्यालय में राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। इस बार प्रतियोगिता को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए छात्राओं को प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग के उन अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया, जो जनसेवा में अपने परिवार और बहनों से दूर रहकर जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। छात्राओं द्वारा अपने हाथों से बनाई राखियां बांधना इस आयोजन का विशेष आकर्षण रहा।

इस दौरान विद्यालय के प्रभारी विजेंद्र पांडेय एवं शिक्षिका अमीषा सिंह भी छात्राओं के साथ मौजूद रहीं। पूरे कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत यादव ने किया।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक जय प्रताप सिंह ‘गुड्डू’ ने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि स्नेह, विश्वास, सम्मान और जिम्मेदारी का संदेश देने वाला पर्व है। छात्राओं द्वारा स्वयं राखियां बनाकर उन अधिकारियों की कलाइयों पर बांधना, जो अपने घर और बहनों से दूर रहकर समाज की सेवा कर रहे हैं, बेहद सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां छात्राओं की रचनात्मकता के साथ-साथ उनमें संवेदनशीलता, सामाजिक जिम्मेदारी और अच्छे संस्कार विकसित करती हैं। उन्होंने सभी छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
🎉 Facebook recognized me as a consistent post creator this week!
<nis:link nis:type=tag nis:id=धूमधाम nis:value=धूमधाम nis:enabled=true nis:link/> से मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, अकीदत के साथ निकला जुलूस

<nis:link nis:type=tag nis:id=कस्बा nis:value=कस्बा nis:enabled=true nis:link/> सिकन्दरपुर में बुधवार को इस्लाम धर्म के आखिरी पैगम्बर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन जश्ने ईद मिलादुन्नबी के रूप में बड़े ही धूमधाम, अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान पूरा कस्बा नातों, सलातो-सलाम और धार्मिक नारों से गूंजता रहा। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और राहगीरों के बीच मिठाई व शरबत का वितरण किया।

पुरानी परंपरा के अनुसार सुबह करीब 10 बजे नगर के मोहल्ला डोमनपुरा में मोहल्ला मिल्की, मोहल्ला गन्धी, मोहल्ला बड्ढा सहित कस्बे और क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों से मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र हुए। मोहल्ले के बुजुर्गों और युवाओं ने गर्मजोशी के साथ विभिन्न मोहल्लों से आए लोगों का फूल-मालाओं, इत्र और आतिशबाजी के साथ इस्तकबाल किया। जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

इसके बाद जुलूस पूरी अकीदत और शान के साथ आगे बढ़ा। जुलूस मोहल्ला चांदनी चौक, इदरीसिया मोहल्ला, मिल्की मोहल्ला, आनंदी चौक, चौक बाजार, मोहल्ला गन्धी, मोहल्ला भीखपुरा और मोहल्ला बड्ढा होते हुए दरगाह के मैदान पहुंचा। इसके बाद जुलूस कर्बला के मैदान में पहुंचकर समाप्त हुआ, जहां सलातो-सलाम का नजराना पेश किया गया और मुल्क व कौम की खुशहाली, अमन-चैन तथा भाईचारे के लिए दुआ की गई।

जुलूस के दौरान नातख्वानों ने अपनी खूबसूरत नातख्वानी के माध्यम से नबी-ए-करीम हजरत मोहम्मद ﷺ की शान में अकीदत का नजराना पेश किया। नातों की सदाओं से वातावरण पूरी तरह धार्मिक रंग में रंगा नजर आया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर उत्साह देखने को मिला।

इस दौरान क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी भी जुलूस में शामिल हुए और लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर चले। विभिन्न मोहल्लों में युवा कमेटियों के सदस्यों ने जुलूस में शामिल लोगों के लिए मिठाई, शरबत और पानी आदि की व्यवस्था की। सेवा और स्वागत के लिए जगह-जगह युवाओं की टोलियां सक्रिय रहीं।

रातभर सजते रहे मोहल्ले, धार्मिक मॉडल बने आकर्षण का केंद्र

जश्ने ईद मिलादुन्नबी से एक दिन पूर्व ही कस्बे के विभिन्न मोहल्लों में तैयारियां तेज हो गई थीं। युवाओं ने देर रात तक मस्जिदों, रास्तों और प्रमुख स्थानों को फूल-मालाओं व आकर्षक सजावट से सजाया। कई स्थानों पर धार्मिक स्थलों के खूबसूरत मॉडल और नक्शे भी तैयार किए गए, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।

मोहल्लों की रंग-बिरंगी सजावट, रोशनी और धार्मिक माहौल ने पूरे कस्बे की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। कई स्थानों पर लोगों ने अपने स्तर से स्वागत द्वार और सेवा शिविर भी लगाए।

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

जुलूस को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल पूरे जुलूस मार्ग पर तैनात रहा और पुलिसकर्मी जुलूस के साथ-साथ चलते रहे। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। प्रशासन की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर कस्बे में दिखाई दिया उत्साह जहां धार्मिक आस्था और अकीदत का प्रतीक रहा, वहीं लोगों ने मोहब्बत, अमन, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम भी दिया। पूरे आयोजन के दौरान आपसी सौहार्द और शांति का माहौल देखने को मिला।
<nis:link nis:type=tag nis:id=राष्ट्रीय nis:value=राष्ट्रीय nis:enabled=true nis:link/> लोक अदालत के प्रचार के लिए वाहन रवाना, 12 सितंबर को होगा आयोजन

बलिया, 25 अगस्त। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया के तत्वावधान में 12 सितंबर 2026 शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। इसके व्यापक प्रचार के लिए सोमवार को दीवानी न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन को जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनिल कुमार झा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अश्वनी कुमार दुबे, MACT संजीव कुमार तिवारी, अपर जनपद न्यायाधीश पुनीत कुमार गुप्ता व नोडल अधिकारी प्रथमकान्त मौजूद रहे। संचालन सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने किया। यह प्रचार वाहन जिले की सभी तहसीलों में जाकर लोगों को लोक अदालत के महत्व के बारे में बताएगा।
<nis:link nis:type=tag nis:id=29अगस्त nis:value=29अगस्त nis:enabled=true nis:link/> को मुख्यमंत्री का बलिया दौरा, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डीएम- एसपी

<nis:link nis:type=tag nis:id=मुख्यमंत्री nis:value=मुख्यमंत्री nis:enabled=true nis:link/> के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएं

<nis:link nis:type=tag nis:id=सीएम nis:value=सीएम nis:enabled=true nis:link/> के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन मुस्तैद, गलाफरपुर में तैयारियों का निरीक्षण

<nis:link nis:type=tag nis:id=बलिया। nis:value=बलिया। nis:enabled=true nis:link/> माननीय मुख्यमंत्री जी के 29 अगस्त को प्रस्तावित जनपद दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने तहसील बांसडीह अंतर्गत ग्राम गलाफरपुर स्थित कार्यक्रम स्थल का औचक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था, मुख्यमंत्री जी के स्वागत, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं तथा हेलिपैड निर्माण की तैयारियों की विस्तृत जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री जी के आगमन से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कर ली जाएं। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर यातायात, स्वागत, हैलीपैड एवं कार्यक्रम स्थल की अन्य व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक व्यवस्था की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यक्रम के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा।
प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के निरीक्षण से मुख्यमंत्री जी के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों में तेजी आई है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि 29 अगस्त को मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम को पूरी तरह व्यवस्थित, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाए। निरीक्षण में एडीएम अनिल कुमार, सीआरओ गुलशन, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा, सीडीओ आलोक कुमार, एसडीएम बांसडीह, तहसीलदार बांसडीह एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=राष्ट्रीय nis:value=राष्ट्रीय nis:enabled=true nis:link/> लोक अदालत के प्रचार के लिए वाहन रवाना, 12 सितंबर को होगा आयोजन

<nis:link nis:type=tag nis:id=बलिया। nis:value=बलिया। nis:enabled=true nis:link/> उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के तत्वावधान में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 सितंबर 2026, शनिवार को किया जाएगा। लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को दीवानी न्यायालय परिसर से प्रचार वाहन रवाना किया गया।
जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया अनिल कुमार झा ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय अश्वनी कुमार दुबे, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण संजीव कुमार तिवारी, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या-01 पुनीत कुमार गुप्ता तथा अपर जनपद न्यायाधीश एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत प्रथमकान्त मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव (पूर्णकालिक) चन्द्र प्रकाश तिवारी ने किया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=सभी nis:value=सभी nis:enabled=true nis:link/> तहसीलों में पहुंचेगा प्रचार वाहन

प्रचार वाहन दीवानी न्यायालय परिसर से रवाना होकर जनपद की सभी तहसीलों का भ्रमण करेगा। इस दौरान आम लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व, उपयोगिता और यहां मिलने वाले त्वरित एवं सुलभ न्याय के बारे में जानकारी दी जाएगी।
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में ऐसे मामलों का प्रभावी समाधान कराया जा सकता है, जो जुर्माने से दंडनीय अपराध, पारिवारिक विवाद, भूमि संबंधी विवाद, बिजली एवं टेलीफोन बिल, टैक्स, चेक बाउंस तथा सुलह योग्य फौजदारी मामलों सहित अन्य उपयुक्त मामलों से संबंधित हों।

<nis:link nis:type=tag nis:id=कम nis:value=कम nis:enabled=true nis:link/> खर्च में मिलेगा प्रभावी समाधान

<nis:link nis:type=tag nis:id=राष्ट्रीय nis:value=राष्ट्रीय nis:enabled=true nis:link/> लोक अदालत की खासियत बताते हुए लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि यहां मामलों का निस्तारण आपसी सुलह और समझौते के आधार पर किया जाता है। इससे पक्षकारों का समय और खर्च दोनों बचता है। लोक अदालत में निस्तारित मामलों में सामान्यतः अपील का प्रावधान नहीं होता तथा इसका निर्णय न्यायालय के निर्णय की तरह प्रभावी होता है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपने लंबित या सुलह योग्य मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत में लगाकर सस्ता, सुलभ और त्वरित न्याय प्राप्त करें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=न्यायिक nis:value=न्यायिक nis:enabled=true nis:link/> अधिकारी और अधिवक्ता रहे मौजूद

प्रचार वाहन रवाना किए जाने के कार्यक्रम में अपर जनपद न्यायाधीश प्रमोद कुमार गंगवार, सैफ अहमद, राम कृपाल, हरीश कुमार और कमलापति, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शैलेंद्र पांडे, समस्त सिविल जज एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, क्रिमिनल एवं सिविल बार के अध्यक्ष, अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मचारी, सुरक्षा कर्मी, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जनपद के लोगों से कहा गया है कि वे अपने मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय परिसर, बलिया से संपर्क कर सकते हैं।
Video 6
<nis:link nis:type=tag nis:id=बलिया nis:value=बलिया nis:enabled=true nis:link/> में बाढ़ का कहर: कई गांवों की आबादी में घुसा पानी, राहत कार्य तेज

<nis:link nis:type=tag nis:id=बलिया। nis:value=बलिया। nis:enabled=true nis:link/> जनपद में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। तहसील बलिया के ग्राम मुड़ाडीह और शहर के वार्ड नंबर-11 में बाढ़ का पानी आबादी क्षेत्र में फैल गया है। वहीं तहसील बांसडीह के भोजपुरवा, दियरा भागर, कचनार और चकविलियम तथा तहसील बैरिया के गोपालनगर टाड़ी, देवपुर मठिया और चांददियर गांवों की आबादी भी बाढ़ के पानी से प्रभावित है। प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 850 राशन किट वितरित की जा चुकी हैं। इसके अलावा 3,856 दवाओं की किट भी बांटी गई हैं। इन किटों में दवाओं के नाम, किस बीमारी में कौन-सी दवा और कितने समय तक लेनी है, इसका विवरण भी उपलब्ध कराया गया है। पशुओं को भी बाढ़ से बचाने के लिए प्रशासन सक्रिय है। अब तक 14,756 पशुओं का टीकाकरण कराया जा चुका है, जबकि पशुओं के लिए 80 कुंतल भूसा वितरित किया गया है। गोपालनगर टाड़ी और भोजपुरवा में बाढ़ प्रभावित परिवारों के ठहरने के लिए बाढ़ शरणालय और कम्युनिटी किचन स्थापित किए गए हैं। यहां से प्रभावित लोगों को पका-पकाया भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय रखा गया है और राहत शिविर भी संचालित किए जा रहे हैं। प्रभावित क्षेत्रों में जनरेटर के माध्यम से विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की गई है।
प्रशासन के अनुसार बाढ़ प्रभावित परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं। उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और जिला स्तरीय अधिकारी प्रतिदिन प्रभावित लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ले रहे हैं। चिकित्सकों की टीमें भी रोजाना बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं।
बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों से जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम के नंबर 9454417979, लैंडलाइन 05498- 220832 और 05498-220235 पर प्रतिदिन कम से कम दो बार संपर्क कर उनका हालचाल लिया जा रहा है। साथ ही बाढ़ की स्थिति से जुड़ी सूचनाएं भी प्राप्त की जा रही हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और गांवों में एनडीआरएफ तथा पीएसी की टीमें लगातार सक्रिय हैं। प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपदा या समस्या की स्थिति में तत्काल नजदीकी तहसील स्तरीय कंट्रोल रूम अथवा जिला मुख्यालय के कंट्रोल रूम से संपर्क करें। इसके लिए 9454417979, 05498-220832, 05498-220235 तथा टोल फ्री नंबर 1077 पर सूचना दी जा सकती है। प्रशासन का कहना है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है और स्थिति पर चौबीसों घंटे नजर रखी जा रही है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=गाजीपुर nis:value=गाजीपुर nis:enabled=true nis:link/> की टीम ने <nis:link nis:type=tag nis:id=जीता nis:value=जीता nis:enabled=true nis:link/> सैयद जमालुद्दीन इनामी मालूमाती मुकाबला, प्रो. सिराजुद्दीन अजमली का हुआ सम्मान

<nis:link nis:type=tag nis:id=दरगाह nis:value=दरगाह nis:enabled=true nis:link/> हज़रत सैयद शाहवली कादरी सिकन्दरपुर के परिसर में हज़रत सैयद जमालुद्दीन अजमली की याद में आयोजित वार्षिक इनामी मालूमाती मुकाबला उत्साह, अनुशासन और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया और ज्ञानवर्धक सवालों के जवाब देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुकाबले में गाजीपुर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर खिताब अपने नाम किया।

कार्यक्रम में नेशनल अवार्ड के लिए नामित डॉ. इफ्तेखार खान को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद डॉ. इफ्तेखार खान आयोजन में पहुंचे और कुछ समय तक मौजूद रहकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। व्यस्त कार्यक्रम के चलते बाद में उन्हें प्रस्थान करना पड़ा।

वहीं अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के उर्दू विभाग के अध्यक्ष प्रो. सैयद सिराजुद्दीन अजमली विशेष अतिथि एवं निर्णायक के रूप में मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा के बाद उनके हाथों प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली गाजीपुर की टीम को ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में चांदनी चौक की टीम ने द्वितीय और अंजुमन अकमल अजमल की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को अतिथियों एवं आयोजन समिति की ओर से सम्मानित किया गया।

मुकाबले की स्कोरिंग व्यवस्था की जिम्मेदारी हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मास्टर नजरुल बारी (बबलू मास्टर) एवं इरशाद मास्टर ने बखूबी निभाई। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन सैयद कमर अजमली ने किया। अतिथियों के स्वागत में सैयद जफर अजमली एवं सैयद कमर अजमली की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रो. सिराजुद्दीन अजमली को दरगाह की ओर से विशेष सम्मान

कार्यक्रम के दौरान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के उर्दू विभाग का अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रो. सैयद सिराजुद्दीन अजमली को दरगाह की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

दरगाह के मुतवल्ली डॉ. मिनहाजुद्दीन अजमल की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में दारुल उलूम सरकरे आसी के प्रधानाचार्य मौलाना रहमतुल्लाह एवं हाफिज हमीदुल कादरी के हाथों प्रो. अजमली को अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी फैजी अंसारी ने भी प्रो. सैयद सिराजुद्दीन अजमली को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उपस्थित अतिथियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने प्रो. अजमली को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्3य की कामना की।

आयोजन के समापन पर जताया आभार

समापन अवसर पर दरगाह के मुतवल्ली डॉ. मिनहाजुद्दीन अजमल ने मुख्य अतिथि, विशेष अतिथि, निर्णायक मंडल, सभी प्रतिभागी टीमों, आयोजकों, सहयोगियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि इस तरह के मालूमाती मुकाबले नई पीढ़ी में ज्ञान, धार्मिक एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

अंत में अध्यक्ष की अनुमति के बाद कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। पूरे आयोजन के दौरान दरगाह परिसर में उत्साह, भाईचारे और सौहार्द का माहौल बना रहा।
<nis:link nis:type=tag nis:id=बाढ़ nis:value=बाढ़ nis:enabled=true nis:link/> प्रभावित गांवों में पहुंचे <nis:link nis:type=tag nis:id=डीएम, nis:value=डीएम, nis:enabled=true nis:link/> राहत-बचाव व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पर्वतपुर और भोजपुरवा में बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल, सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट होने की अपील

<nis:link nis:type=tag nis:id=बलिया। nis:value=बलिया। nis:enabled=true nis:link/> जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को तहसील बांसडीह के बाढ़ प्रभावित ग्राम पर्वतपुर और भोजपुरवा का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से राशन, भोजन, चिकित्सा समेत अन्य जरूरी सुविधाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को प्रभावित लोगों तक समय से सभी आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने के निर्देश दिए।

ग्राम पर्वतपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बाढ़ पीड़ितों के ठहरने की व्यवस्था की गई है, जहां करीब 50 लोगों के रुकने की क्षमता है। जिलाधिकारी ने राहत शिविर का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। बाढ़ प्रभावित लोगों के उपचार के लिए मेडिकल टीम और पशुओं के इलाज के लिए पशु चिकित्सा टीम भी तैनात की गई है। डीएम ने मेडिकल टीम से उपलब्ध दवाओं और उपचार व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

इसके बाद जिलाधिकारी नाव के माध्यम से ग्राम भोजपुरवा पहुंचे और बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हाल जाना। निरीक्षण के दौरान गांव में करीब 20 लोग अपने पशुओं के साथ मौजूद मिले। जिलाधिकारी ने सभी से अपील की कि वे शाम तक नाव के माध्यम से सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट हो जाएं। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

डीएम ने तहसीलदार को बाढ़ प्रभावित परिवारों के घरों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। साथ ही जिन बाढ़ पीड़ितों के पास रहने के लिए जमीन नहीं है, उन्हें नियमानुसार जमीन का पट्टा उपलब्ध कराने तथा पात्र प्रभावितों को मुआवजा दिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य के लिए 9 नावों की व्यवस्था की गई है, जबकि 35 एनडीआरएफ कर्मियों की टीम तैनात है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा और राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम बांसडीह, तहसीलदार बांसडीह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
AMU में चेयरमैन बनने के बाद पहली बार सिकन्दरपुर पहुंचे प्रोफेसर <nis:link nis:type=tag nis:id=सैयद nis:value=सैयद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सिराजुद्दीन nis:value=सिराजुद्दीन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अजमली, nis:value=अजमली, nis:enabled=true nis:link/> गांधी इंटर कॉलेज गेट पर हुआ जोरदार स्वागत

बलिया। 25 अगस्त 2026

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी <nis:link nis:type=tag nis:id=amu nis:value=AMU nis:enabled=true nis:link/> के <nis:link nis:type=tag nis:id=उर्दू nis:value=उर्दू nis:enabled=true nis:link/> विभाग के नवनियुक्त <nis:link nis:type=tag nis:id=चेयरमैन nis:value=चेयरमैन nis:enabled=true nis:link/> प्रोफेसर <nis:link nis:type=tag nis:id=सैयद nis:value=सैयद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सिराजुद्दीन nis:value=सिराजुद्दीन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अजमली nis:value=अजमली nis:enabled=true nis:link/> चेयरमैन बनने के बाद पहली बार अपने <nis:link nis:type=tag nis:id=गृह nis:value=गृह nis:enabled=true nis:link/> नगर <nis:link nis:type=tag nis:id=सिकन्दरपुर nis:value=सिकन्दरपुर nis:enabled=true nis:link/> पहुंचे। प्रथम आगमन पर सिकन्दरपुर में उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।

प्रोफेसर अजमली का स्वागत कार्यक्रम उनके मातृ संस्थान गांधी इंटर कॉलेज के मुख्य गेट पर आयोजित किया गया, जहां से उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हासिल की थी। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके शुभचिंतक, पूर्व छात्र, शिक्षक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

अपने संस्थान में पहुंचकर <nis:link nis:type=tag nis:id=भावुक nis:value=भावुक nis:enabled=true nis:link/> हुए प्रोफेसर

गांधी विद्यालय के दरवाजे पर रोककर किए गए स्वागत से प्रोफेसर अजमली भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, “अपने घर आना हमेशा अच्छा लगता है। इस बार जरा ज्यादा ही अच्छा हो गया। इतना हार-फूल, इतनी मोहब्बतें, इतना स्वागत। अल्लाह आप लोगों को सलामत रखे। आप लोगों का बहुत शुक्रिया। गांधी विद्यालय हमारा जो मदर इंस्टीट्यूशन है, जहां हमने पढ़ा, तालीम हासिल की, वहां उसके दरवाजे पर रोककर आपने इस्तकबाल किया, आपका बहुत शुक्रिया।”

<nis:link nis:type=tag nis:id=छात्रों nis:value=छात्रों nis:enabled=true nis:link/> को दिया <nis:link nis:type=tag nis:id=पढ़ाई nis:value=पढ़ाई nis:enabled=true nis:link/> को लेकर <nis:link nis:type=tag nis:id=संदेश nis:value=संदेश nis:enabled=true nis:link/>

अपने क्षेत्र के छात्रों को संदेश देते हुए प्रोफेसर अजमली ने कहा कि उन्होंने गांधी विद्यालय में हाईस्कूल की पढ़ाई के दौरान पढ़ाई को कभी हल्के में नहीं लिया। उन्होंने कहा, “हमने पढ़ने को हल्के में नहीं लिया। संजीदगी से पढ़ा। उसका इनाम हमें अल्लाह ने इस तरह दिया कि आगे बढ़ते चले गए और ये सिर्फ अल्लाह का एहसान है।”

उन्होंने छात्रों से मेहनत और गंभीरता के साथ शिक्षा हासिल करने का आह्वान किया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=पुराने nis:value=पुराने nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=गुरुओं nis:value=गुरुओं nis:enabled=true nis:link/> को किया <nis:link nis:type=tag nis:id=याद nis:value=याद nis:enabled=true nis:link/>

स्वागत समारोह के दौरान प्रोफेसर अजमली ने अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए अपने गुरुजनों के योगदान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उन्हें आज भी अपने प्रिंसिपल और शिक्षकों की याद आती है।

उन्होंने गुप्ता जी, केदारनाथ ठाकुर, जगन्नाथ प्रसाद, कृष्णनाथ राय, गौरी शंकर राय, पंडित विजय शंकर पांडेय, मौलवी अरशद और उनके बेटे मौलवी मास्टर सहित अपने शिक्षकों को याद किया और उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=उर्दू nis:value=उर्दू nis:enabled=true nis:link/> पर बोले—उर्दू <nis:link nis:type=tag nis:id=मोहब्बत nis:value=मोहब्बत nis:enabled=true nis:link/> की जुबान है

उर्दू भाषा के महत्व पर बोलते हुए प्रोफेसर अजमली ने कहा, “उर्दू प्यार की, मोहब्बत की जुबान है। दुनिया की जो सबसे ज्यादा पसंदीदा जुबानें हैं, उनमें से एक है और उर्दू पढ़ने वाला अलग से पहचाना जाता है।”

उन्होंने क्षेत्र के बच्चों और युवाओं से उर्दू भाषा पढ़ने और इसमें आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि उर्दू की शिक्षा बच्चों को सामाजिक और अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ने में मदद करेगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=amu nis:value=AMU nis:enabled=true nis:link/> उर्दू विभाग की मिली नई जिम्मेदारी

बता दें कि प्रोफेसर सैयद सिराजुद्दीन अजमली मूल रूप से सिकन्दरपुर के रहने वाले हैं। वह लंबे समय से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के उर्दू विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। हाल ही में उन्हें विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग की नई जिम्मेदारी देते हुए चेयरमैन बनाया गया है।

चेयरमैन बनने के बाद यह उनका पहला सिकन्दरपुर दौरा रहा, जहां अपने पुराने शिक्षण संस्थान पहुंचने पर शिक्षकों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=बलिया nis:value=बलिया nis:enabled=true nis:link/> जिला <nis:link nis:type=tag nis:id=अस्पताल nis:value=अस्पताल nis:enabled=true nis:link/> में अनोखा <nis:link nis:type=tag nis:id=विरोध-प्रदर्शन, nis:value=विरोध-प्रदर्शन, nis:enabled=true nis:link/> PM मोदी की फोटो रखकर किया ‘ॐनरेंद्र मोदी नमः’ का जाप

<nis:link nis:type=tag nis:id=बलिया,24 nis:value=बलिया,24 nis:enabled=true nis:link/> अगस्त,(BALLIA24NEWS)। बलिया जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में लंबे समय से खराब पड़े डीप फ्रीजर को ठीक कराने की मांग को लेकर सोमवार को अनोखा विरोध-प्रदर्शन देखने को मिला। सामाजिक कार्यकर्ता सागर सिंह राहुल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर सफेद कपड़ा बिछाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर सामने रखी और ‘ॐ नरेंद्र मोदी नमः’ का जाप किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता ध्यान की मुद्रा में बैठे रहे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पोस्टमार्टम हाउस के अंदर से तेज दुर्गंध आ रही थी, इसके बावजूद वे अपनी मांग को लेकर वहां डटे रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=वायरल nis:value=वायरल nis:enabled=true nis:link/> वीडियो से प्रेरित होकर अपनाया तरीका

प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, हाल में डॉ. राजन सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें ‘ॐ नरेंद्र मोदी नमः’ के जाप से चार दिन में चमत्कार होने और आर्थिक लाभ मिलने का दावा किया गया था। इसी वीडियो से प्रेरित होकर कार्यकर्ताओं ने डीप फ्रीजर ठीक होने की उम्मीद में यह अनोखा तरीका अपनाया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=चार nis:value=चार nis:enabled=true nis:link/> दिन में चमत्कार होने की उम्मीद’

सागर सिंह राहुल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पोस्टमार्टम हाउस में कई शव रखे हुए हैं और दुर्गंध के कारण कई लोग वहां से चले गए। उन्होंने कहा कि वे अपनी मांग पूरी होने की उम्मीद में वहां बैठे हैं और तपस्या के दौरान हर कष्ट सहना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि ‘नरेंद्र मोदी’ का जाप इस उम्मीद से किया जा रहा है कि चार दिनों के भीतर चमत्कार होगा और पोस्टमार्टम हाउस का डीप फ्रीजर ठीक हो जाएगा। उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि केंद्र और प्रदेश में सरकार होने के साथ मंत्री, विधायक और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उसी व्यवस्था से जुड़े हैं, इसलिए उन्हें चमत्कार की उम्मीद है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=लंबे nis:value=लंबे nis:enabled=true nis:link/> समय से खराब है डीप फ्रीजर

गौरतलब है कि बलिया जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में डीप फ्रीजर लंबे समय से खराब बताया जा रहा है। इससे शवों को सुरक्षित रखने में परेशानी होने के साथ दुर्गंध की समस्या भी सामने आने की बात कही गई है। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से डीप फ्रीजर को जल्द ठीक कराने और पोस्टमार्टम हाउस की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
स्वास्थ्य भवन लखनऊ
<nis:link nis:type=tag nis:id=कोतवाली nis:value=कोतवाली nis:enabled=true nis:link/> पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

<nis:link nis:type=tag nis:id=बलिया। nis:value=बलिया। nis:enabled=true nis:link/> थाना कोतवाली पुलिस ने धारा 87 बीएनएस से संबंधित मामले में कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय अभियुक्त को गिरफ्तार कर पीड़िता को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम मामले की जांच और पीड़िता की तलाश में जुटी थी।

25 अगस्त को उपनिरीक्षक आदित्य कुमार पुलिस टीम के साथ पीड़िता की लोकेशन के आधार पर जयपुर, राजस्थान पहुंचे। थाना हरमाड़ा, जयपुर शहर पुलिस की मदद से तलाश की गई तो जानकारी मिली कि अभियुक्त और पीड़िता बलिया के लिए रवाना हो चुके हैं। इसके बाद कोतवाली पुलिस टीम बलिया वापस लौट आई।

पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राज राजभर पुत्र चंदन राजभर, निवासी तिखमपुर, थाना कोतवाली, जनपद बलिया, उम्र 19 वर्ष को पॉलिटेक्निक कॉलेज बलिया कैंपस के ग्राउंड के पास से करीब दोपहर 2 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। इसी दौरान पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया।

सम्बंधित अभियोग: मु0अ0सं0 46/2026, धारा 87 बीएनएस, थाना कोतवाली, जनपद बलिया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
उ0नि0 आदित्य कुमार, चौकी प्रभारी शिवपुर दियर, थाना कोतवाली, बलिया; का0 घनश्याम यादव, थाना कोतवाली, बलिया; म0का0 ज्योति सिंह द्वितीय, थाना कोतवाली, बलिया।

सोशल मीडिया सेल, बलिया पुलिस।
<nis:link nis:type=tag nis:id=राना nis:value=राना nis:enabled=true nis:link/> बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती पर भाव समर्पण समारोह, सीएम योगी ने किया स्मृति सभागार का लोकार्पण

रायबरेली। प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर नायक और अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को रायबरेली में ‘भाव समर्पण समारोह’ का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए और महान स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ₹21 करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मृति सभागार का लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो समाज अपने पूर्वजों को विस्मृत कर देता है, उसका कोई भविष्य नहीं होता। उन्होंने कहा कि हमें अपने महान पूर्वजों की स्मृतियों को नमन करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए और राष्ट्र एवं समाज के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरों की विरासत केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। ऐसे महापुरुषों के जीवन और संघर्ष से युवा पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण की सीख मिलती है।
सिकन्दरपुर में सड़क पर कब्जे का विवाद गरमाया, पुलिस की मौजूदगी में ईंट गिराने का वीडियो चर्चा में; मोहल्लेवासियों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

सिकन्दरपुर। नगर क्षेत्र में सड़क की जमीन पर कथित कब्जे को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मामला पीस कमेटी की बैठक में पहुंचने पर एडीएम और एडिशनल एसपी ने गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया, लेकिन विवाद का कोई स्पष्ट समाधान नहीं निकल सका। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि अगले दिन एक पक्ष ने विवादित स्थान पर ईंटें गिराकर कब्जे का प्रयास किया। सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोप है कि उनकी मौजूदगी में भी ईंट गिराने का काम जारी रहा। मौके का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि विवादित जमीन की दोनों पक्षों की मौजूदगी में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। लोगों के मुताबिक, उक्त स्थान पर पहले से सड़क बनी थी, इसलिए रास्ते को किसी भी हालत में बाधित नहीं किया जाना चाहिए। मोहल्लेवासियों ने कथित अवैध कब्जे की जांच कर कार्रवाई करने और सड़क को सुरक्षित रखने की मांग की है। हालांकि, जमीन के स्वामित्व और कब्जे की वास्तविक स्थिति की पुष्टि प्रशासनिक एवं राजस्व जांच के बाद ही हो सकेगी।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सार्वजनिक nis:value=सार्वजनिक nis:enabled=true nis:link/> सड़क पर <nis:link nis:type=tag nis:id=कब्जे nis:value=कब्जे nis:enabled=true nis:link/> का विवाद गरमाया, <nis:link nis:type=tag nis:id=पुलिस nis:value=पुलिस nis:enabled=true nis:link/> की <nis:link nis:type=tag nis:id=मौजूदगी nis:value=मौजूदगी nis:enabled=true nis:link/> में ईंट गिराने का वीडियो चर्चा में; <nis:link nis:type=tag nis:id=मोहल्लेवासियों nis:value=मोहल्लेवासियों nis:enabled=true nis:link/> ने <nis:link nis:type=tag nis:id=निष्पक्ष nis:value=निष्पक्ष nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जांच nis:value=जांच nis:enabled=true nis:link/> की उठाई मांग

आदर्श नगर पंचायत सिकन्दरपुर में सड़क की जमीन पर कथित <nis:link nis:type=tag nis:id=कब्जे nis:value=कब्जे nis:enabled=true nis:link/> को लेकर विवाद अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। मामला पीस कमेटी की बैठक तक पहुंचा, जहां मोहल्लेवासियों ने अधिकारियों के सामने अपनी शिकायत रखी। एडीएम और एडिशनल एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण भी किया, लेकिन विवाद का कोई स्पष्ट समाधान नहीं निकल सका।

<nis:link nis:type=tag nis:id=मोहल्लेवासियों nis:value=मोहल्लेवासियों nis:enabled=true nis:link/> के मुताबिक, अगले ही दिन एक पक्ष द्वारा विवादित स्थान पर ईंटें गिराकर कथित रूप से कब्जा करने का प्रयास किया गया। उनका कहना है कि जब मौके पर ईंट गिराने का काम शुरू हुआ तो मोहल्ले के लोग पुलिस चौकी पहुंचे। इसके बाद कुछ पुलिसकर्मी मौके पर भी पहुंचे, लेकिन आरोप है कि उनकी मौजूदगी के बावजूद निर्माण सामग्री गिराने का काम नहीं रुका। मौके का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बीच काम होता दिखाई दे रहा है। यही वीडियो अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मोहल्लेवासियों का कहना है कि जब जमीन को लेकर पहले से विवाद है तो <nis:link nis:type=tag nis:id=प्रशासन nis:value=प्रशासन nis:enabled=true nis:link/> को दोनों पक्षों को बुलाकर दस्तावेजों और मौके की स्थिति की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। यदि जमीन वास्तव में किसी पक्ष की है तो नियमानुसार उसका अधिकार स्पष्ट किया जाए, लेकिन यदि वहां पहले से सार्वजनिक रास्ता है तो उसे बंद करने या कब्जे में लेने के बजाय सड़क को यथावत रखा जाए। इससे विवाद का स्थायी समाधान भी निकल सकता है।

स्थानीय लोगों का दावा है कि उक्त स्थान पर पहले से <nis:link nis:type=tag nis:id=सड़क nis:value=सड़क nis:enabled=true nis:link/> बनी हुई थी और अब कथित तौर पर उसे कब्जे में लेने की कोशिश की जा रही है। मोहल्लेवासियों ने सवाल उठाया कि कहीं यह सड़क भी राजनीति और प्रभाव की भेंट न चढ़ जाए। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर यदि कोई अवैध कब्जा हुआ है तो उसे हटवाने की मांग की है।

वहीं, पूरे मामले में <nis:link nis:type=tag nis:id=नगरप्रशासन nis:value=नगरप्रशासन nis:enabled=true nis:link/> की कथित <nis:link nis:type=tag nis:id=खामोशी nis:value=खामोशी nis:enabled=true nis:link/> भी सवालों के घेरे में बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि जब मामला अधिकारियों तक पहुंच चुका है और मौके पर <nis:link nis:type=tag nis:id=पुलिस nis:value=पुलिस nis:enabled=true nis:link/> भी पहुंची थी, तो विवादित जमीन पर किसी भी प्रकार का निर्माण अथवा कब्जे की स्थिति उत्पन्न होने से पहले स्पष्ट कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

<nis:link nis:type=tag nis:id=हालांकि, nis:value=हालांकि, nis:enabled=true nis:link/> यह खबर किसी पक्ष के आरोप को सत्यापित नहीं करती है। जमीन का वास्तविक स्वामित्व, वहां सड़क की स्थिति और कब्जे की वैधता क्या है, यह राजस्व अभिलेखों और प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर पूरे मामले की हकीकत सामने लाने की मांग की है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=बांसडीह nis:value=बांसडीह nis:enabled=true nis:link/> पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को पकड़ा, चाकू बरामद

<nis:link nis:type=tag nis:id=बलिया। nis:value=बलिया। nis:enabled=true nis:link/> बांसडीह पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। मामले में आयुध अधिनियम की धारा 4/25 की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त 2026 को वादी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विपक्षीगण ने जान से मारने की नीयत से चाकू और दांव से उस पर हमला कर घायल कर दिया। इस संबंध में थाना बांसडीह में मुकदमा दर्ज किया गया था।

इसी क्रम में पुलिस टीम क्षेत्र में वांछित अभियुक्त की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक सौरभ श्रीवास्तव ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए कृष्णा तिवारी उर्फ लोहा पुत्र तारकेश्वर तिवारी, निवासी रानीबारी पकड़िया, थाना बांसडीह, उम्र करीब 25 वर्ष को उसके घर से रात करीब 8:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद किया गया। इसके बाद दर्ज मुकदमे में आयुध अधिनियम की धारा 4/25 की बढ़ोतरी की गई। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सौरभ श्रीवास्तव, कांस्टेबल निसार अहमद, कांस्टेबल आकाश यादव, कांस्टेबल शैलेश कुमार और महिला कांस्टेबल शहरीन बानो शामिल रहीं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=भीमपुरा nis:value=भीमपुरा nis:enabled=true nis:link/> पुलिस ने <nis:link nis:type=tag nis:id=हत्या nis:value=हत्या nis:enabled=true nis:link/> के <nis:link nis:type=tag nis:id=प्रयास nis:value=प्रयास nis:enabled=true nis:link/> के मामले में वांछित अभियुक्त को <nis:link nis:type=tag nis:id=गिरफ्तार nis:value=गिरफ्तार nis:enabled=true nis:link/> किया

<nis:link nis:type=tag nis:id=बलिया nis:value=बलिया nis:enabled=true nis:link/>

<nis:link nis:type=tag nis:id=अपराध nis:value=अपराध nis:enabled=true nis:link/> एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भीमपुरा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, 2 अगस्त 2026 को पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विपक्षीगण ने वादी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की तथा बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता और चाचा पर भी जान से मारने की नीयत से रॉड से हमला किया। हमले में वादी के चाचा पप्पू राजभर बेहोश होकर गिर गए थे। मामले में थाना भीमपुरा में मुकदमा दर्ज किया गया था।

इसी मामले में 21 अगस्त को पुलिस टीम क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश में थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अवनीश गिरी उर्फ सिन्टू पुत्र अंगद गिरी, निवासी गजियापुर, थाना भीमपुरा, उम्र करीब 29 वर्ष को शाम करीब 5:10 बजे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2023 में भीमपुरा थाने में मारपीट, गाली-गलौज और धमकी से संबंधित मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रंजीत विश्वकर्मा, उपनिरीक्षक मो. वहीद, कांस्टेबल अखिलेश कुमार, कांस्टेबल अमरजीत और महिला आरक्षी नीलम यादव शामिल रहीं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=जन nis:value=जन nis:enabled=true nis:link/> चौपाल में उमड़ा जनसैलाब, लोगों को बताई गईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां

<nis:link nis:type=tag nis:id=बलिया nis:value=बलिया nis:enabled=true nis:link/> विधानसभा क्षेत्र फेफना के ग्राम पंचायत चौरा में स्थित श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में शनिवार को विशाल जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित हुआ। जन चौपाल में केंद्र सरकार के 12 वर्ष और राज्य सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद भरत सिंह, एमएलसी बिच्छेलाल राजभर, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील सिंह ने बतौर अतिथि सहभाग किया। कार्यक्रम के स्वागताकांक्षी पूर्व मंत्री नारद राय ने सभी अतिथियों का अभिवादन किया।

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद <nis:link nis:type=tag nis:id=भरत nis:value=भरत nis:enabled=true nis:link/> सिंह- ने कहा कि मेरा तो पंचगांवा से आत्मीय लगाव है। जब मैं लोकसभा का उम्मीदवार बनकर आया तो आपने जो सम्मान और समर्थन दिया, उसका सदैव आभारी रहूंगा। मोदी और योगी के नेतृत्व में जो कार्य हुए हैं, उसको गिनाने में बहुत समय लगेगा। मोदी जी ने दुनिया में भारत का डंका बजाया है। हिंदुस्तान में सभी आस्था के केंद्रों को प्रधानमंत्री ने सजाया है। देश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ी है। भाजपा एनडीए में टिकट मांगने से नहीं मिलता। नारद राय ने आपको अपनाया है, नारद राय आपका नेतृत्व करेंगे।

अति विशिष्ट अतिथि एमएलसी <nis:link nis:type=tag nis:id=बिच्छेलाल nis:value=बिच्छेलाल nis:enabled=true nis:link/> राजभर- ने बलिया की धरती को प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने विभिन्न योजनाओं को चलाकर समाज के निम्न वर्ग को ऊपर उठाया है। समाज के सबसे निम्न वर्ग को आवास, बिजली और शिक्षा का इंतजाम किया। कोई भूख से न मरे इसके लिए सबको नियमित राशन दिया। उन्होंने अटल आवासीय विद्यालय, उज्ज्वला गैस, किसान सम्मान निधि, शौचालय योजना, विधवा-विकलांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड और विवेकाधीन चिकित्सा कोष की चर्चा की।

विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री <nis:link nis:type=tag nis:id=राजधारी nis:value=राजधारी nis:enabled=true nis:link/> सिंह- ने कहा कि जब हम 2014 से पहले वोट मांगने जाते थे तो गरीब पूछते थे क्या लाए हो, तो हम निरुत्तर हो जाते थे। आज हम गरीबों के बीच भी सम्मान से खड़े होते हैं। आज उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य नहीं है, दुनिया की कंपनियां निवेश कर रही हैं। अपराध का सिलसिला खत्म है, लोग भयमुक्त हैं।

विशिष्ट अतिथि सुभासपा राष्ट्रीय प्रवक्ता <nis:link nis:type=tag nis:id=सुनील nis:value=सुनील nis:enabled=true nis:link/> सिंह- ने कहा कि पंचगांवा की मिट्टी जिसका सम्मान करती है, उसी का परचम राजनीति में रहता है। ओमप्रकाश राजभर जी जिसकी सभा करते हैं, वही विधायक बनता है। 2027 की पहली सभा ओमप्रकाश राजभर जी ने नारद राय के लिए रतसड़ में की है।

पूर्व मंत्री <nis:link nis:type=tag nis:id=नारद nis:value=नारद nis:enabled=true nis:link/> राय- ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सपा अब मंडल स्तर की पार्टी होने जा रही है। मेरी राजनीति की शुरुआत ही फेफना विधानसभा से हुई थी। राजनीति और रोजगार एक साथ नहीं हो सकता। चितबड़ागांव तहसील का प्रस्ताव शासन को गया है। पार्टी का हुक्म मानूंगा, पार्टी से मैं हूं, मुझसे पार्टी नहीं।

कार्यक्रम को शंकर राय, चंदन पाठक, प्रशांत उपाध्याय, सुरेंद्र बहादुर सिंह और अनिल सिंह ने भी संबोधित किया।

अध्यक्षता विधानसभा फेफना सुभासपा अध्यक्ष सर्वदेव राजभर “भुलन” ने की तथा संचालन नसीरपुर कलां के ग्राम प्रधान दीपक सिंह ने किया।

इस अवसर पर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल सिंह, पूर्व प्रमुख सतीश चौधरी नागा, राघवेंद्र तिवारी, मार्कंडेय सिंह, पूर्व प्रधान चौरा राजेश सिंह, भीम चौधरी, अमरनाथ राय, मनोज राय, अभय नारायण सिंह सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=जश्ने-#ईद-#मिलादुन्नबी nis:value=जश्ने-#ईद-#मिलादुन्नबी nis:enabled=true nis:link/> को लेकर 20 कमेटी की बैठक संपर्क

<nis:link nis:type=tag nis:id=सिकंदरपुर। nis:value=सिकंदरपुर। nis:enabled=true nis:link/> आगामी त्योहार जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर स्थानीय थाना सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नगर के संभ्रांत एवं गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।

बैठक में एडीएम अनिल कुमार और एडिशनल एसपी दिनेश कुमार शुक्ला ने लोगों से त्योहार को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। एडीएम ने हिंदू-मुस्लिम एकता और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल कायम रखने का आह्वान किया।

इस दौरान नगरवासियों ने नाली, साफ-सफाई सहित विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। अधिकारियों ने समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

एडिशनल एसपी दिनेश कुमार शुक्ला ने कहा कि त्योहार के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि माहौल बिगाड़ने या अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में एसडीएम, सीओ, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी और नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=स्कूली nis:value=स्कूली nis:enabled=true nis:link/> वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग की कार्रवाई, 11 बसों का चालान, तीन बसें थाने में बंद

<nis:link nis:type=tag nis:id=बलिया, nis:value=बलिया, nis:enabled=true nis:link/> संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन आजमगढ़ सुनील दत्त के पर्यवेक्षण में गुरुवार को परिवहन विभाग की टीम ने सिकंदरपुर रोड पर स्कूली वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्कूलों में संचालित वाहनों की जांच की गई।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन अरुण कुमार राय एवं यात्रीकर अधिकारी अरविंद कुमार जैशन के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 11 बसों का चालान किया गया। वहीं, गंभीर अनियमितताओं के चलते तीन बसों को थाने में बंद कराया गया।

परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से स्कूली वाहन संचालकों में हड़कंप मचा रहा। अधिकारियों ने वाहन संचालकों को स्कूली वाहनों का संचालन निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों के अनुरूप करने की हिदायत दी।

विभाग ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्कूली वाहनों की जांच का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
<nis:link nis:type=tag nis:id=लाभार्थियों nis:value=लाभार्थियों nis:enabled=true nis:link/> को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम*₹

<nis:link nis:type=tag nis:id=आयुष्मान nis:value=आयुष्मान nis:enabled=true nis:link/> कार्ड बनाने में तेजी लाएं, लक्ष्य के सापेक्ष 100 फीसदी उपलब्धि के निर्देश

<nis:link nis:type=tag nis:id=जिला nis:value=जिला nis:enabled=true nis:link/> अस्पताल से अनावश्यक रेफर पर डीएम सख्त, शिकायत पर होगी कार्रवाई

<nis:link nis:type=tag nis:id=बलिया। nis:value=बलिया। nis:enabled=true nis:link/> जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में सुधार लाने और सभी पात्र बच्चों एवं लाभार्थियों का नियमित टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टीकाकरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर जिले की रैंकिंग संतोषजनक नहीं है। उन्होंने सभी पात्र लाभार्थियों को योजना का पैसा शत-प्रतिशत भेजने के निर्देश दिए। जिन लाभार्थियों के बैंक खाते उपलब्ध नहीं हैं, उनके खाते खुलवाने के लिए आशा बहुओं की मदद लेने को कहा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक पात्र लाभार्थी को योजना का लाभ मिलना चाहिए और भुगतान की प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जिला अस्पताल से मरीजों को अनावश्यक रूप से बाहर रेफर नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब तक बेहद जरूरी न हो, मरीज को बाहर रेफर न किया जाए। इस संबंध में किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से पहुंचाने और योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने को कहा। बैठक में सीडीओ आलोक कुमार, सीएमओ डॉक्टर अभय कुमार राय, स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=गंगोत्री nis:value=गंगोत्री nis:enabled=true nis:link/> नेशनल <nis:link nis:type=tag nis:id=स्कूल nis:value=स्कूल nis:enabled=true nis:link/> में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

सिकन्दरपुर,बलिया,21अगस्त।। तहसील क्षेत्र के अग्रणी शिक्षण संस्थान गंगोत्री नेशनल स्कूल में शुक्रवार को शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में आसपास के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की शिक्षा, मानसिक एवं शारीरिक विकास, व्यवहारिक सुधार तथा अन्य शैक्षणिक पहलुओं पर अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना रहा। गोष्ठी के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई की प्रगति, उनकी कमजोरियों और सुधार के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=साथ nis:value=साथ nis:enabled=true nis:link/> ही अभिभावकों ने भी अपने सुझाव साझा किए, जिससे शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई।इस अवसर पर कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के UNIT–FIRST परीक्षा का अंक-पत्र वितरित किया गया। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से मेडल एवं सम्मान-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था।अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गोष्ठियां बच्चों के समग्र विकास में सहायक होती हैं और इससे अभिभावक व शिक्षक के बीच तालमेल बेहतर होता है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=विद्यालय nis:value=विद्यालय nis:enabled=true nis:link/> के प्रबंधक डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि गंगोत्री नेशनल स्कूल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=उन्होंने nis:value=उन्होंने nis:enabled=true nis:link/> कहा कि शिक्षक-अभिभावक संवाद से बच्चों की समस्याओं का समय रहते समाधान संभव हो पाता है, जिससे वे पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं।अंत में विद्यालय परिवार ने सभी अभिभावकों के सहयोग और सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=बलिया nis:value=बलिया nis:enabled=true nis:link/> में 1000 बंदियों की क्षमता वाले नए जेल भवन का निर्माण जल्द

62 एकड़ में बनेगा नया जेल, 57 एकड़ भूमि की खरीद पूरी; आधुनिक सुविधाओं से होगा लैस

<nis:link nis:type=tag nis:id=बलिया'जनपद nis:value=बलिया'जनपद nis:enabled=true nis:link/> में <nis:link nis:type=tag nis:id=1000बंदियों nis:value=1000बंदियों nis:enabled=true nis:link/> की क्षमता वाले नए जेल भवन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि नए जेल भवन के निर्माण से जुड़ी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और प्रमुख बाधाओं को दूर कर लिया गया है। अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

प्रस्तावित नया जेल भवन बलिया-गड़वार मार्ग पर ग्राम नरायनपाली, खड़ीचा एवं घोसवटी में सड़क के किनारे बनाया जाएगा। इसके लिए कुल 62 एकड़ भूमि की आवश्यकता है, जिसमें से अब तक 57 एकड़ भूमि की खरीद पूरी हो चुकी है।

जिलाधिकारी के अनुसार नए जेल भवन को आधुनिक सुविधाओं और नई तकनीक से लैस किया जाएगा। भवन का निर्माण भूकंपरोधी तकनीक से कराया जाएगा। जेल परिसर में बंदियों की सुरक्षा एवं बेहतर प्रबंधन के साथ आवश्यक तकनीकी सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा।

नए जेल भवन के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। भूमि संबंधी प्रक्रिया और अन्य प्रमुख बाधाएं दूर होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अधिकारियों के मुताबिक अतिशीघ्र नए जेल भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद है।

नए जेल भवन के तैयार होने से जनपद की जेल व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप मिलेगा। साथ ही बंदियों को रखने की क्षमता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी और जेल प्रशासन को सुरक्षा एवं प्रबंधन के स्तर पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
<nis:link nis:type=tag nis:id=ई-लॉटरी nis:value=ई-लॉटरी nis:enabled=true nis:link/> से तय हुआ किसानों का भाग्य, कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान

<nis:link nis:type=tag nis:id=कृषि nis:value=कृषि nis:enabled=true nis:link/> यंत्रों पर मिलेगा 50 प्रतिशत तक अनुदान, ई-लॉटरी से चयन

<nis:link nis:type=tag nis:id=बलिया। nis:value=बलिया। nis:enabled=true nis:link/> कृषि विभाग की ओर से संचालित कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के तहत कृषि यंत्रों एवं कृषि रक्षा उपकरणों के लिए किसानों के चयन को लेकर शुक्रवार को विकास भवन सभागार में ई-लॉटरी कराई गई। मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित ई-लॉटरी में लक्ष्य से अधिक आवेदन वाले कृषि यंत्रों के लिए किसानों का चयन किया गया।
कृषि विभाग द्वारा नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन के अंतर्गत सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन, प्रमोशन ऑफ क्रॉप रेजिड्यू तथा अन्य योजनाओं में कृषि यंत्रों के लिए किसानों से विभागीय पोर्टल पर 16 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन बुकिंग कराई गई थी। लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया गया।
जिन विकासखंडों में लक्ष्य के बराबर ही बुकिंग हुई थी, वहां निदेशालय स्तर से ऑटो-कन्फर्म की प्रक्रिया पूरी कर दी गई। वहीं लक्ष्य से अधिक आवेदन वाले मामलों में जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष ई-लॉटरी कराई गई। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक ने किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं और कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पात्र लाभार्थी किसान इम्पैनल्ड कंपनियों के अधिकृत विक्रेताओं से कृषि यंत्र खरीदने पर क्रय मूल्य का अधिकतम 50 प्रतिशत या निर्धारित अधिकतम अनुदान सीमा, जो भी कम हो, के अनुसार अनुदान प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने किसानों को सावधान करते हुए कहा कि विभागीय पोर्टल पर पंजीकृत निर्माता कंपनियों के अधिकृत विक्रेताओं के अलावा किसी अन्य निर्माता, डिस्ट्रीब्यूटर या विक्रेता से खरीदे गए कृषि यंत्रों पर अनुदान देय नहीं होगा। सत्यापन के समय किसानों को कृषि यंत्र का बिल, ई-वे बिल, डीलर को 50 प्रतिशत या उससे अधिक भुगतान का बैंक स्टेटमेंट, 100 रुपये के स्टाम्प पेपर पर घोषणा पत्र सहित बैंक पासबुक, खतौनी, पासपोर्ट साइज फोटो और अन्य आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने होंगे। अधिकारियों ने बताया कि जिन कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त हो चुका है, उनमें मानव चालित एवं पशु चालित कृषि यंत्रों पर तीन वर्ष तक दोबारा अनुदान नहीं मिलेगा। वहीं शक्ति चालित कृषि यंत्रों के लिए संबंधित किसान पांच वर्ष की अवधि के बाद ही उसी प्रकार के कृषि यंत्र पर दोबारा अनुदान के लिए पात्र होगा। फार्म मशीनरी बैंक, एग्रीगेटर एवं कस्टम हायरिंग सेंटर के साथ अथवा अलग से खरीदे गए ट्रैक्टर और कंबाइन हार्वेस्टर पर पुनः अनुदान के लिए 10 वर्ष की अवधि निर्धारित है। ई-लॉटरी में रोटावेटर, सुपर सीडर, जीरो टिल सीड ड्रिल, कस्टम हायरिंग सेंटर, कंबाइन हार्वेस्टर सहित अन्य कृषि यंत्रों के लिए लक्ष्य से अधिक प्राप्त आवेदनों का चयन किया गया। चयनित किसानों को अधिकारियों ने बधाई दी और योजना का लाभ निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार लेने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित किसानों का आभार व्यक्त करते हुए ई-लॉटरी कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।