चांडिल: चौका ओवरब्रिज पर एक सप्ताह से खड़ा खराब हाइवा, हादसे का खतरा
एनएच 33 चौका मोड़ ओवरब्रिज पर एक सप्ताह से ब्रेक डाउन हाइवा खड़ा है,जिसे हटाने के लिए प्रशासन व एनएचएआई ने कोई पहल नहीं की है।वाहन के आगे-पीछे न तो संकेतक है और न ही रेडियम।व्यस्त एनएच पर ओवरब्रिज की स्ट्रीट लाइट भी बंद है,जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है।