महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर सक्रिय ‘पुलिस दीदी
जहानाबाद : महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा को लेकर जहानाबाद पुलिस लगातार सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देशानुसार ‘पुलिस दीदी’ की टीम बाइक एवं स्कूटी से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन गश्ती कर रही है। इस दौरान स्कूलों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। टीम छात्राओं एवं बच्चों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी जानकारी दे रही है और उन्हें जागरूक रहने के लिए प्रेरित कर रही है। पुलिस की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चियों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना तथा किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम करना है।