बराबर पर्यटक थाना का एसडीपीओ ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश
जहानाबाद : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर ने बराबर पर्यटक थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए विभिन्न अभिलेखों, सीसीटीवी कैमरों, ओडी जांच, हाजत की सुरक्षा, स्टेशन डायरी समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में एसडीपीओ ने फरार अभियुक्तों एवं वारंटियों की शीघ्र गिरफ्तारी, प्रभावी वाहन जांच, रात्रि गश्ती और विधि-व्यवस्था संधारण को मजबूत बनाने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन तथा शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने थाना स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।