पुपरी: भिट्ठा के भारत-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी जवानों ने 54 बोतल शराब के साथ 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया
एसएसबी के जवान भिट्ठा के भारत - नेपाल बार्डर के निकट 54 बोतल शराब के साथ बाइक सवार वीरेन्द्र राय, उदय पांडेय व जय किशुन राय को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में एसएसबी के जवान सोमवार को 2 बजे दिन में आगे की कार्रवाई के लिए जब्त शराब, बाइक व गिरफ्तार व्यक्ति को मध निषेध थाना पुपरी को सुपुर्द कर दिया है।