मिशन एड्स सुरक्षा के अंतर्गत समीक्षा बैठक आयोजित
--
मिशन एड्स सुरक्षा अभियान के तहत संचालक राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी श्री देवेन्द्र गुर्जर (उपसंचालक mpsacs भोपाल) एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी निवाड़ी डॉ. अनिल झामनानी की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निवाड़ी में एड्स नियंत्रण इकाई जिला निवाड़ी की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक का संचालन डॉ राहुल गुप्ता जी के द्वारा किया गया जिसमें जिला अंतर्गत एच आई व्ही / सिफलिस / हेपेटाइटिस की रोकथाम हेतु मिशन एड्स सुरक्षा लक्ष्य 95:95:99 पर चर्चा की गई बैठक के दौरान जिले में कार्यरत इकाइयों के कार्य की समीक्षा की गई एवं मिशन एड्स सुरक्षा कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने हेतु दिशा-निर्देश दिए गए।
डॉ. प्रवीण कुमार अहिरवार जिला एड्स नोडल अधिकारी द्वारा मिशन एड्स सुरक्षा कार्यक्रम को संपूर्ण प्रयास से सफल बनाने जानकारी दी गई एवं लक्ष्य को पूर्ण बैठक के दौरान श्री अनिल महदेले जी (एम एंड ई,दिशा यूनिट सागर), भास्कर तिवारी जी, आईसीटीसी से काउंसलर श्रीमती अमिता किरण चतुर्वेदी, एलटी दीपक रावत एवं दर्शना महिला कल्याण समिति टी आई परियोजना ओरछा से प्रताप सिंह परिहार (परियोजना प्रबंधक), देशराज विश्वकर्मा (एम एंड ई), राधे जाटव(काउंसलर), अंजना मिश्रा, प्रतिभा यादव ( ओ आर डब्लू) उपस्थित रहे।
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #jansamparkmp #niwari