शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय निवाड़ी में "नशा मुक्त भारत विकसित भारत की पहचान" विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
--
शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, निवाड़ी में "नशा मुक्त भारत विकसित भारत की पहचान" अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम एन खान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवार तथा समाज के लिए अत्यंत हानिकारक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार और समाज में भी नशामुक्ति का संदेश प्रसारित करें।
कार्यक्रम प्रभारी डॉ जितेन्द्र आरोलिया ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगनी चाहिए, न कि नशे जैसी बुरी आदतों में। उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच अपनाने, नियमित अध्ययन, खेलकूद एवं योग जैसी स्वस्थ गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। महाविद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया। यह कार्यक्रम नशामुक्त भारत अभियान की भावना के अनुरूप आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं सभी छात्राएं उपस्थित रहे।
#नशामुक्त_भारत_अभियान #JansamparkMP #niwari